{"_id":"69b9bd81ddc095154604187b","slug":"leh-lg-vk-sexsena-visit-mahabodhi-international-meditation-centre-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110043-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लद्दाख के उपराज्यपाल ने महाबोधि अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लद्दाख के उपराज्यपाल ने महाबोधि अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र का किया दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को देवाचन स्थित महाबोधि अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र का अपना पहला दौरा किया। यहां केंद्र के संस्थापक वंदनीय भिक्षु संघसेन और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान वंदनीय भिक्षु संघसेन ने उपराज्यपाल को देवाचन परिसर तथा क्षेत्र के अन्य हिस्सों में केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न मानवीय, शैक्षणिक और आध्यात्मिक पहलों की जानकारी दी। उन्होंने इस वर्ष मई में लद्दाख में आयोजित होने वाले भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रदर्शनी कार्यक्रम के संबंध में प्रस्तावित आयोजनों के बारे में भी उन्हें अवगत कराया।
सम्मान के प्रतीक स्वरूप वंदनीय भिक्षु संघसेन ने उपराज्यपाल को भगवान बुद्ध की एक पवित्र प्रतिमा भेंट की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद उपराज्यपाल ने परिसर का निरीक्षण किया और योग एवं ध्यान हॉल तथा कॉन्फ्रेंस हॉल सहित प्रमुख सुविधाओं का दौरा किया। उन्होंने एमआईएमसी के बुद्ध पार्क फॉर वर्ल्ड पीस का भी भ्रमण किया जिसे लोकप्रिय रूप सेसिटी ऑफ 1000 बुद्धा के नाम से जाना जाता है। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें इस पहल की परिकल्पना और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
केंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए उपराज्यपाल ने वंदनीय भिक्षु संघसेन के मानवीय कार्यों और विशाल परिसर में चल रही पहलों की प्रशंसा की। उन्होंने शांति, आध्यात्मिकता और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में संस्थान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके भविष्य के प्रयासों के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
Trending Videos