सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, leopard attack, two injured

Udhampur News: मवेशियों को घास देने गई बच्ची पर तेंदुए ने किया हमले, बचाने आया चाचा भी जख्मी

विज्ञापन
ramnagar, leopard attack, two injured
विज्ञापन
रामनगर। इंचा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब मवेशियों को घास देने गई 10 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। बच्ची को बचाने के लिए आए चाचा भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Trending Videos

शाम करीब सात बजे मनीषा देवी (10) पुत्री राजिंदर कुमार घर के पास मवेशियों को घास देने गई थी। अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीखें सुनकर पास में मौजूद चाचा केवल कृष्ण (31) मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाया और घायलों को तुरंत रामनगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए की गतिविधियों पर तुरंत काबू पाकर जनसुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed