{"_id":"69f507f490667781ce0707d6","slug":"reasi-dc-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-135425-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाएं, नशे की खेती पर रखें कड़ी निगरानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाएं, नशे की खेती पर रखें कड़ी निगरानी : डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कस्बे और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। अफीम समेत किसी भी अवैध खेती के खिलाफ कड़ी निगरानी रखें। नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठकें करें। यह निर्देश डीसी कुमार अभिषक ने शुक्रवार को दिए।
जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की बैठक में नशाखोरी पर अंकुश लगाने के उपाय और पहल की समीक्षा की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जानकारी ली। उन्होंने मोटर वाहन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों के लिए ड्रग डिटेक्शन किट के उपयोग पर जोर दिया और प्रवर्तन अभियान चलाने के लिए कहा।
सहायक जिला आयुक्त (एसीडी) को निर्देश दिया कि वे उन पंचायतों की रिपोर्ट दें जहां जागरूकता कार्यक्रम हो चुके हैं और यह भी सुनिश्चित करें कि अभियान के अंतर्गत शेष गांवों को भी शामिल किया जाए। सभी बीडीओ ग्राम सभा स्तर पर जनता को मादक पदार्थों के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करें। प्रत्येक शिक्षण संस्थान से कम से कम एक अधिकारी को परामर्श का प्रशिक्षण दिया जाए ताकि संवेदनशील व्यक्तियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।
Trending Videos