फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI Vacancy 2026: Recruitment Open for Content Writers, Video Editors and Other Consultant Posts

AAI Vacancy 2026: कंटेंट राइटर और वीडियो एडिटर समेत कई पदों पर भर्ती, 45 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Fri, 24 Jul 2026 05:49 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 24 Jul 2026 05:49 PM IST
सार

AAI Vacancy 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कंटेंट राइटर, वीडियो एडिटर, ग्राफिक डिजाइनर, लीगल और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट समेत विभिन्न कंसल्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संबंधित क्षेत्र में योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वरिष्ठ कंसल्टेंट पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
AAI Vacancy 2026: Recruitment Open for Content Writers, Video Editors and Other Consultant Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

AAI Consultant Recruitment 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एडसीआईएल (India) लिमिटेड के माध्यम से कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कानून, कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और क्लिनिकल साइकोलॉजी जैसे क्षेत्रों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव होना चाहिए। कंसल्टेंट पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग पद कार्यस्थल रिक्तियां
कानून वरिष्ठ सलाहकार कॉर्पोरेट मुख्यालय (दिल्ली) 4
कानून वरिष्ठ सलाहकार उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय, नई दिल्ली 1
कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन सलाहकार (कंटेंट राइटर) कॉर्पोरेट मुख्यालय / उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय 1
कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन सलाहकार (ग्राफिक डिजाइनर) कॉर्पोरेट मुख्यालय / उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय 1
कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन सलाहकार (वीडियो एडिटर) कॉर्पोरेट मुख्यालय / उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय 1
क्लिनिकल साइकोलॉजी वरिष्ठ सलाहकार CAP निदेशालय, कॉर्पोरेट मुख्यालय, दिल्ली 1
क्लिनिकल साइकोलॉजी सलाहकार उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय, दिल्ली 1
कुल - - 10

क्या है आयु सीमा के नियम?

अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा तय की गई है। कंटेंट राइटर, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट (कंसल्टेंट) पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, वरिष्ठ सलाहकार (विधि) और वरिष्ठ सलाहकार (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी आयु और पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए।

क्या है आवेदन की शर्तें?

पद शैक्षणिक योग्यता आवश्यक अनुभव
वरिष्ठ सलाहकार (विधि) एलएलबी/कानून में डिग्री और बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण 8-10 वर्ष का कानूनी कार्य अनुभव
सलाहकार (कंटेंट राइटर) जनसंचार, पत्रकारिता या अंग्रेजी साहित्य में स्नातक, या किसी भी विषय में स्नातक के साथ जनसंचार/पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कंटेंट राइटिंग, कॉपीराइटिंग या संपादकीय कार्य में 5-8 वर्ष का अनुभव
सलाहकार (ग्राफिक डिजाइनर) किसी भी विषय में स्नातक के साथ ग्राफिक डिजाइन, विजुअल कम्युनिकेशन, मल्टीमीडिया या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/डिग्री डिजाइन प्रोजेक्ट्स, ब्रांडिंग और क्रिएटिव टीम के साथ काम करने का अनुभव
सलाहकार (वीडियो एडिटर) फिल्म निर्माण, मीडिया स्टडीज, जनसंचार, विजुअल आर्ट्स या एनीमेशन में डिग्री/डिप्लोमा वीडियो एडिटिंग, डिजिटल मीडिया, विज्ञापन या प्रसारण क्षेत्र में 5-8 वर्ष का अनुभव
वरिष्ठ सलाहकार (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) क्लिनिकल साइकोलॉजी में एम.फिल. और वैध RCI लाइसेंस मनोविज्ञान में स्नातक के बाद कम से कम 8 वर्ष का अनुभव, जिसमें 2 वर्ष क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के रूप में कार्य का अनुभव शामिल हो
सलाहकार (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) क्लिनिकल साइकोलॉजी में एम.फिल. और वैध RCI लाइसेंस मनोविज्ञान में स्नातक के बाद कम से कम 5 वर्ष का क्लिनिकल/शैक्षणिक अनुभव; अस्पताल या क्लिनिकल सेटअप में 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय

इतना मिलेगा वेतन

पद मासिक पारिश्रमिक
वरिष्ठ सलाहकार (विधि) 1,50,000 प्रति माह 
सलाहकार (कंटेंट राइटर) 1,20,000 प्रति माह
सलाहकार (ग्राफिक डिजाइनर) 1,20,000 प्रति माह
सलाहकार (वीडियो एडिटर) 1,20,000 प्रति माह
वरिष्ठ सलाहकार (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) 1,50,000 प्रति माह
सलाहकार (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) 1,20,000 प्रति माह

AAI Consultant Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • ADCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • AAI Consultant Recruitment 2026 से संबंधित लिंक खोलें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें।
  • फॉर्म जमा (Submit) करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed