RPSC: सहायक आचार्य फिजिक्स परीक्षा 2025 के साक्षात्कार की सूची जारी, देखें आपका चयन हुआ या नहीं
RPSC Assistant Professor 2025 Interview: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (फिजिक्स) विषय के साक्षात्कार की सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC Assistant Professor 2025 Interview: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के फिजिक्स विषय के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। आयोग की वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत सूचना उपलब्ध है। यह सूची लिखित परीक्षा के परिणामों पर आधारित है।
कब हुई थी लिखित परीक्षा?
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र प्रथम और द्वितीय की परीक्षा 11 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी। प्रश्न पत्र तृतीय की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई थी।
उपरोक्त लिखित परीक्षा के तीनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित 38 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों ने संबंधित सेवानियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त किए हैं। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित किया जाएगा।
9 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
इस परीक्षा में 9 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों ने ओएमआर उत्तर पत्रक में गलती की थी। 10 फीसदी से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरा गया था। इन अयोग्य अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए गए हैं।
यहां देखें आधिकारिक नोटिस और कटऑफ...
विस्तृत आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि
साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र जमा करना होगा। यह आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे 02 प्रतियों में भरकर सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति और अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के साथ भेजना है।
आवेदन पत्र 3 अगस्त 2026 तक आयोग कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। आयोग विज्ञापन की शर्तों के अनुसार पात्रता की जांच करेगा। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
पात्रता की जांच और साक्षात्कार
आयोग द्वारा विस्तृत आवेदन पत्रों की पात्रता की जांच की जाएगी। यह जांच विज्ञापन में उल्लिखित शर्तों और नियमों के अनुसार होगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थी को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।