फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain alert issued for these districts on Saturday, lightning warning issued; know the forecast

UP: प्रदेश के इन जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट, यहां वज्रपात की चेतावनी हुई जारी; जानिए पूर्वानुमान

Fri, 24 Jul 2026 06:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Jul 2026 06:51 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानूसन पूरे प्रदेश में न होकर कुछ जिलों में सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain alert issued for these districts on Saturday, lightning warning issued; know the forecast
यूपी में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मौसम के बदले मिजाज के बीच लखनऊ मंडल और आसपास के जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य हिस्सों के लिए भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। विभाग द्वारा जारी तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश, बिजली गिरने तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


आसपास के इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात, अचानक तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) और मध्यम से भारी वर्षा की प्रबल संभावना जताई गई है। पूर्वांचल और मध्य यूपी के जिलों जैसे प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा और बहराइच में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा बुंदेलखंड और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र के जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद और सीतापुर में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, रोहिलखंड और तराई क्षेत्र जैसे शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बदायूं व आसपास के इलाकों में मौसम बदला रहेगा, हालांकि यहां बारिश की तीव्रता कम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किए सुरक्षा निर्देश..

बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल खड़े न हों। तेज हवाओं से सावधान रहे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण कच्चे मकानों, होर्डिंग्स और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है। सतर्क रहें और सुरक्षित इमारतों में जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed