HPSC PGT Admit Card 2026: कल जारी होगा एचपीएससी पीजीटी का प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड; 17 मई को परीक्षा
HPSC PGT Admit Card 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस और लेक्चरर आईटी भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 17 मई को होगी, जबकि एडमिट कार्ड 11 मई से hpsc.gov.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार वेबसाइट से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC PGT Admit Card 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस और लेक्चरर (इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम और सिलेबस जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक इन पदों के लिए एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग के अनुसार संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए हरियाणा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
यह परीक्षा दो प्रमुख भर्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत पीजीटी कंप्यूटर साइंस (विज्ञापन संख्या 23/2026) और विकास एवं पंचायत विभाग के अंतर्गत लेक्चरर (इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) (विज्ञापन संख्या 19/2026) शामिल हैं।
11 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवार 11 मई से आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी जरूर लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोग ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।
- PGT Computer Science (Advt. No. 23/2026) या Lecturer IT (Advt. No. 19/2026) लिंक चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी विवरण जांचने के बाद इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।
- परीक्षा से पहले रखें इन बातों का ध्यान