सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal City Intimation Slip 2026 Released for main exam, Will be held on May 21

UP Lekhpal City Slip 2026: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 21 मई को एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 11 May 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC UP Lekhpal City Slip 2026: यूपीएसएसएससी ने यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। 7,994 पदों के लिए परीक्षा 21 मई को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी होगा।
 

UP Lekhpal City Intimation Slip 2026 Released for main exam, Will be held on May 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

UP Lekhpal City Intimation Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं।

Trending Videos


यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,994 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा 21 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपनी यात्रा और परीक्षा से जुड़ी तैयारियां पहले से कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड से पहले जारी हुई सिटी स्लिप

यूपीएसएसएससी ने साफ किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर और परीक्षा समय की जानकारी देने के लिए जारी की गई है। यह एडमिट कार्ड नहीं है और इसके आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आयोग ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि उम्मीदवारों को यात्रा और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विस्तृत परीक्षा केंद्र पते वाला एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा।

एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन OMR आधारित ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी शामिल होगा। आयोग सभी अभ्यर्थियों के लिए एक साथ परीक्षा आयोजित करेगा ताकि चयन प्रक्रिया में समानता बनी रहे।

सिटी इंटिमेशन स्लिप में क्या जानकारी मिलेगी?

सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे इस दस्तावेज को सुरक्षित रखें और परीक्षा की तैयारी जारी रखें।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Lekhpal City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed