Indian Army TES-56 2026: बिना परीक्षा सेना में टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत भर्ती, 90 पदों पर आवेदन का मौका
Indian Army TES-56 Recruitment 2026: भारतीय सेना ने टीईएस-56 भर्ती 2026 के तहत 90 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 10+2 पीसीएम और जेईई मेन 2026 पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार 12 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल और मेरिट के आधार पर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Army TES-56: भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-56) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती जनवरी 2027 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि ये पद अस्थायी हैं और संगठन की जरूरतों तथा प्रशिक्षण क्षमता के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 13 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 12 जून 2026 |
| शॉर्टलिस्टिंग कटऑफ जारी | जुलाई 2026 का पहला सप्ताह |
| SSB इंटरव्यू | अगस्त से सितंबर 2026 |
| कोर्स शुरू | जनवरी 2027 |
कौन कर सकता है आवेदन?
TES-56 भर्ती केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा पीसीएम विषयों के साथ पास होना जरूरी है।
इसके साथ ही उम्मीदवार का JEE (Mains) 2026 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय JEE Main 2026 का एप्लीकेशन नंबर भरना होगा।
उम्मीदवारों के 12वीं कक्षा में PCM विषयों में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिशत केवल कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर ही तय किया जाएगा।
आयु सीमा क्या है?
भारतीय सेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को कम से कम 16½ वर्ष और अधिकतम 19½ वर्ष होनी चाहिए।
उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2007 से पहले और 1 जुलाई 2010 के बाद नहीं होना चाहिए। आयु की गणना केवल 10वीं के प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग JEE Main 2026 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- SSB इंटरव्यू लगभग पांच दिनों तक चलेगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। अंतिम मेरिट सूची केवल SSB इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि केवल SSB पास करने से अंतिम चयन सुनिश्चित नहीं होगा। अंतिम चयन मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क नहीं देना होगा
भारतीय सेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। यानी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें। किसी भी स्थिति में आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
Indian Army TES-56 Recruitment 2026 Notice PDF
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- “Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरें।
- सभी दस्तावेज और विवरण सही तरीके से अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन जमा करने से पहले सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ लें। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।