सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CRPF Constable Recruitment 2026: Correction Window Open from May 21 to 23

CRPF Constable: सीआरपीएफ कांस्टेबल के आवेदन पत्र में सुधार का एक और मौका, 21 मई से खुलेगी करेक्शन विंडो

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 12 May 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

CRPF Correction Window: सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 के उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का एक और मौका दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई थी, वे 21 मई से करेक्शन विंडो के जरिए अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

CRPF Constable Recruitment 2026: Correction Window Open from May 21 to 23
CRPF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ (CRPF) ने कांस्टेबल (तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी गई है। जिन अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई थी, वे अब अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

Trending Videos

दोबारा खोली गई आवेदन विंडो

सीआरपीएफ ने उम्मीदवारों की मांग को ध्यान में रखते हुए आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए एक अतिरिक्त मौका दिया है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद जिन उम्मीदवारों ने सुधार की मांग की थी, उनके लिए विभाग ने 21 मई से 23 मई 2026 तक 3 दिनों की करेक्शन विंडो खोलने का फैसला किया है। इस दौरान उम्मीदवार अपने भरे हुए आवेदन पत्र में एक बार आवश्यक बदलाव या सुधार कर सकते हैं और फिर उसे दोबारा ऑनलाइन जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल योग्य उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

सीआरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म में सुधार केवल उन्हीं उम्मीदवारों को करने की अनुमति होगी, जिन्होंने पहले सही तरीके से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा किया है और यदि शुल्क लागू है तो उसका भुगतान भी समय पर किया है।


उम्मीदवार इस करेक्शन विंडो के दौरान अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे, लेकिन जो अंतिम संशोधित फॉर्म जमा किया जाएगा, वही मान्य होगा। एक बार अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें किसी भी तरह का और बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed