सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DSAS Recruitment 2026: Apply Online for 167 Yoga Instructor, Pharmacist and Other Posts

DSAS: दिल्ली में कंसल्टेंट, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर चल रही है भर्ती; 60 की आयु वाले भी भर सकते हैं फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 13 May 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Delhi State AYUSH Society Recruitment 2026: दिल्ली राज्य आयुष सोसाइटी ने योग प्रशिक्षक, फार्मासिस्ट और अन्य कुल 167 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए डिप्लोमा, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, एमबीए/पीजीडीएम डिग्री धारक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DSAS Recruitment 2026: Apply Online for 167 Yoga Instructor, Pharmacist and Other Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Delhi State AYUSH Society Vacancy: दिल्ली सरकार के आयुष निदेशालय के तहत दिल्ली राज्य आयुष सोसायटी (DSAS) ने प्रोग्राम मैनेजर, कंसल्टेंट एनएएम, मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी), योग प्रशिक्षक और फार्मासिस्ट समेत कुल 167 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

रिक्तियों का विवरण

पद का नाम कुल पद यूआर ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस
एमओ (आयुर्वेद) 23 + 2 13 6 3 1 2
एमओ (होम्योपैथी) 21 + 2 11 5 3 1 3
एमओ (यूनानी) 20 + 2 11 5 3 1 2
योग प्रशिक्षक 19 10 5 2 1 1
सलाहकार एनएएम 2 2 0 0 0 0
प्रोग्राम मैनेजर 1 1 0 0 0 0
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) 19 12 5 2 0 0
फार्मासिस्ट (होम्योपैथी) 42 16 12 3 7 4
फार्मासिस्ट (यूनानी) 13 6 4 2 1 0

कौन कर सकता है आवेदन?

  • प्रोग्राम मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ एमबीए (स्वास्थ्य सेवा/मानव संसाधन/स्वास्थ्य प्रशासन) या 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health) क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 65,000 वेतन दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कंसल्टेंट एनएएम पद के लिए उम्मीदवारों को स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 55,000 प्रति माह पारिश्रमिक दिया जाएगा।
  • मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी) पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएएमएस, BUMS या BHMS डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित स्ट्रीम के दिल्ली राज्य रजिस्टर में नाम दर्ज होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास पब्लिक हेल्थ में कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इस पद पर 40,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें 25,000 फिक्स वेतन और 15,000 प्रदर्शन आधारित भुगतान शामिल है।
  • योग प्रशिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास योग में डिग्री या कम से कम 1 साल का योग डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को योग प्रमाणन बोर्ड की परीक्षा पास करनी होगी और किसी प्रतिष्ठित संस्थान में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 28,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें 20,000 फिक्स और 8,000 प्रदर्शन आधारित भुगतान शामिल है।
  • फार्मासिस्ट (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी) पद के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। साथ ही आयुर्वेद, यूनानी या होम्योपैथी स्ट्रीम में कम से कम 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया हो। इस पद पर उम्मीदवारों को 20,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें 15,000 फिक्स और 5,000 प्रदर्शन आधारित भुगतान शामिल है।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा, जिसमें सभी जरूरी कागजों की जांच होगी। इसके बाद दूसरे चरण में साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण (Interview/Personality Test) होगा, जिसमें उम्मीदवार की योग्यता और व्यवहार को परखा जाएगा। जो उम्मीदवार दोनों चरणों में सफल होंगे, उन्हें नियुक्ति दी जाएगी और फिर उनकी 3 महीने की प्रोबेशन अवधि शुरू होगी। इस अवधि में उनके काम का मूल्यांकन किया जाएगा और प्रदर्शन के आधार पर आगे की पुष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed