सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB JE CBT 1 Result 2026 Released, Scorecard and Zone Wise Cut Off PDF Available Online

RRB JE Result 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती की सीबीटी-I परीक्षा का स्कोरकार्ड और कटऑफ जारी, ऐसे करें चेक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 13 May 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

RRB JE CBT 1 Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई सीबीटी-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट, कटऑफ और स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी-1 पास करने वाले अभ्यर्थी अब सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होंगे।
 

RRB JE CBT 1 Result 2026 Released, Scorecard and Zone Wise Cut Off PDF Available Online
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

RRB JE CBT 1 Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती की सीबीटी-I परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने 13 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया। जिन उम्मीदवारों ने 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित सीबीटी-1 परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट और जोन वाइज कटऑफ ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Trending Videos


उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ सीबीटी-1 परीक्षा की कटऑफ और मेरिट लिस्ट पीडीएफ भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए थे शामिल

सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के 200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्टों में किया गया था। इस परीक्षा में कुल 5,74,402 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

जून में होगी सीबीटी-2 परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि सीबीटी 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी सीबीटी 2 के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित किया गया है। सीबीटी 2 परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणी, पोस्ट का नाम, आवंटित आरआरबी रीजन और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा उम्मीदवार अपने नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, रॉ स्कोर, परसेंटाइल और क्वालिफाइंग स्टेटस भी देख सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार को स्कोरकार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा।

सीबीटी 2 की तैयारी शुरू करें उम्मीदवार

सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को अगले चरण सीबीटी 2 की तैयारी शुरू करनी होगी। यह चरण अधिक प्रतिस्पर्धी माना जाता है और इसमें कठिन स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं।

कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) या स्किल टेस्ट भी देना पड़ सकता है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे स्पीड और एक्यूरेसी पर विशेष ध्यान दें।

इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे ग्रेजुएशन डिग्री, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। मेडिकल परीक्षा में उम्मीदवारों को नौकरी की आवश्यकता के अनुसार A-2 या B-2 मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Result of CBT 1 for JE/DMS/CMA (CEN 05/2025)” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
  • स्कोरकार्ड देखने के लिए “Scorecard Login” सेक्शन में जाएं।
  • वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed