RCFL Vacancy 2026: रसायन और उर्वरक लिमिटेड में ऑपरेटर ट्रेनी की भर्ती; डिप्लोमा और बीएससी वाले करें आवेदन
RCFL Operator Trainee Recruitment 2026: राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड ने ऑपरेटर ट्रेनी के 188 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए डिप्लोमा और बीएससी पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RCFL Vacancy 2026: राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (RCFL) ने ऑपरेटर ट्रेनी (केमिकल) के 188 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और 12 मई 2026 तक भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार RCFL की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
| आयोजन | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 11-04-2026 |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 12-05-2026 |
| आयु और योग्यता के लिए महत्वपूर्ण तिथि | 01-02-2026 |
| कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा की तिथि | आरसीएफएल/IBPS वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा |
| कौशल परीक्षण तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा |
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास तीन में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए। पहला, B.Sc. (केमिस्ट्री) डिग्री जिसमें फिजिक्स एक विषय हो और साथ में AO (Chemical Plant) ट्रेड की NCVT परीक्षा पास हो।
दूसरा, केमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा हो और उसके बाद 1 साल का अप्रेंटिस ट्रेनिंग (BOAT के तहत) पूरा किया हो। तीसरा, केमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में 4 साल का या 3.5 साल का सैंडविच डिप्लोमा (फुल टाइम और रेगुलर) हो।
आयु सीमा अलग-अलग वर्गों के लिए तय की गई है। सामान्य (अनारक्षित) और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है, जबकि ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए यह 33 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों, उनके बच्चों और 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के सदस्यों को नियमों के अनुसार 5 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (NCL) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट (शून्य शुल्क) दी गई है।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हर महीने 22,000 रुपये मिलेंगे और रहने के लिए मुफ्त हॉस्टल (साझा आधार पर) की सुविधा भी दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को ग्रेड II-(A6) में अच्छे वेतन और अन्य सरकारी सुविधाओं के साथ नौकरी दी जाएगी।