BPSC 33rd Judicial Services Exam: तीन जून को दो पालियों में 33वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा, नोट करें समय
BPSC 33rd Judicial Services Prelims Exam: बीपीएससी की 33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 3 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पटना स्थित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 33rd Judicial Services Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा - प्रारंभिक की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 3 जून, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन पटना स्थित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
परीक्षा एक ही दिन 3 जून को दो पालियों में होगी। सुबह की पाली का समय सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा। इसमें सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें विधि की परीक्षा होगी।
आधिकारिक नोटिस देखें:
जिन भी अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उन्हें अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे देना चाहिए। परीक्षा में अब एक महीनें से भी कम समय बाकी रह गया है।
173 पदों पर होनी है भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च तक चली, जिसे बाद में 30 अप्रैल, 2026 तक विस्तारित कर दिया गया।
क्या है चयन प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। इसमें निम्न चरण शामिल होंगे:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
- मुख्य परीक्षा (Main Examination)
- साक्षात्कार (Interview)
प्रत्येक चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। अंतिम चयन निर्धारित प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।