PGCIL Diploma Trainee Recruitment: 668 ट्रेनी पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत भरें फॉर्म
PGCIL Recruitment 2026: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) में 668 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, 11 मई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन सीबीटी, स्किल टेस्ट और मेडिकल के आधार पर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PGCIL Recruitment 2026: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की ओर से डिप्लोमा ट्रेनी और अन्य नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए चल रही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आज, 11 मई 2026 को बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 668 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ये भर्तियां पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में की जाएंगी।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पदों की सूची
- डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)
- डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल)
- डिप्लोमा ट्रेनी (सर्वे)
- जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (ह्यूमन रिसोर्स)
- जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (फाइनेंस एंड अकाउंट्स)
- जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (सर्वे)
जरूरी योग्यता क्या है?
- डिप्लोमा ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।
- जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एचआर) पद के लिए अभ्यर्थियों के पास बीबीए, बीबीएम या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के लिए इंटरमीडिएट सीए या सीएमए योग्यता मांगी गई है।
- जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (सर्वे) पद हेतु अभ्यर्थियों के पास सर्वेयर ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 11 मई 2026 तक 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- कंप्यूटर स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट
- प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन
लिखित परीक्षा में तकनीकी विषयों और एप्टीट्यूड से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
आवेदन शुल्क
- डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी पद: 300 रुपये
- जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (सर्वे): 200 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।