सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Tout Apprehended Cantt Station Tatkal Counter 57 Tickets Recovered Half Are AC Tickets

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर तत्काल काउंटर से पकड़ा गया दलाल, 57 टिकट बरामद; आधे से अधिक एसी के टिकट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 13 May 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने एसी तत्काल टिकटों की कालाबाजारी में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील कुमार के पास से 57 टिकट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2.44 लाख रुपये है। इनमें 48 पुराने और नौ आगे की यात्रा के टिकट शामिल थे। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Varanasi Tout Apprehended Cantt Station Tatkal Counter 57 Tickets Recovered Half Are AC Tickets
दलाल के साथ रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Crime: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एसी तत्काल टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआईबी की संयुक्त टीम ने एक युवक को 57 टिकटों के साथ गिरफ्तार किया। बरामद टिकटों की कुल कीमत करीब 2.44 लाख रुपये बताई जा रही है। इनमें अधिकांश टिकट एसी श्रेणी के हैं।

Trending Videos


आरपीएफ के अनुसार कार्रवाई बुधवार सुबह एसी तत्काल टिकट काउंटर पर जांच अभियान के दौरान की गई। संदीप कुमार यादव और निलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम टिकट काउंटर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान काउंटर नंबर 906 के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील कुमार (35) निवासी केशरीपुर, रोहनिया बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक काउंटर टिकट तथा मोबाइल फोन में कई ई-टिकट मिले। जांच में पता चला कि उसके पास कुल 57 टिकट थे। इनमें 48 टिकट पहले की यात्रा तिथि के थे, जिनकी कीमत 2,08,582 रुपये आंकी गई। वहीं, आगे की यात्रा के लिए बुक किए गए नौ टिकट भी बरामद हुए, जिनकी कीमत 35,695 रुपये थी।

कार्रवाई से हड़कंप

आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि आगे की यात्रा वाले नौ टिकटों को मौके पर ही निरस्त करा दिया गया और नियमानुसार उसकी धनराशि रेलवे खाते में जमा कराई गई। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरपीएफ का कहना है कि रेलवे टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध तरीके से टिकट खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान टीम में सुनील कुमार मिश्रा, राकेश सिंह, प्रमोद कुमार, सतीश, रोहित और वीरेंद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed