फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: ये हैं वो तीन नौकरियां जहां आप कर सकते हैं आवेदन 

Mon, 21 Dec 2020 11:53 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 21 Dec 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 three jobs where you can apply
jobs shimla

Sarkari Naukri 2020: अगर आप नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको तीन नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में पटवारी से लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज के जिला अदालतों में जजों की भर्ती तक शामिल हैं।



#पहली नौकरी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी की बंपर भर्तियां निकाली हैं। बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2020 का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। पटवारी भर्ती परीक्षा छह चरणों में होगी। परीक्षा 10 जनवरी, 17 जनवरी और 24 जनवरी 2021 को होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर दो पालियों में होगा। इन परीक्षाओं के जरिए कुल 4421 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा। परीक्षा कार्यक्रम परीक्षार्थियों के नाम के पहले अक्षर के अनुसार जारी किया गया है। 

 

Sarkari Naukri 2020 three jobs where you can apply
#दूसरी नौकरी
#पहली नौकरी: इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगे गए आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। कुल 98 पदों में से 45 पद अनारक्षित हैं। जबकि 23 पद ओबीसी, 18 एससी, 01 एसटी के लिए आरक्षित हैं। शेष 11 पद 2009 की भर्ती के हैं, जिन्हें संबंधित मामले में शीर्ष अदालत के आदेश के तहत भरा जाना है। इनमें 07 पद एससी और 04 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। पात्र उम्मीदवार www.allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2021 से शुरू होंगे। आवेदन विंडो 19 फरवरी तक खुली रहेगी। 


 
Sarkari Naukri 2020 three jobs where you can apply
जॉब्स - फोटो : Social Media

#तीसरी नौकरी
JKSSB Recruitment 2020- जम्मू- कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट कंपाइलर, एसआई, डिपार्टमेंट असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 21 दिसंबर तक चलेगी। ये नौकरियां कश्मीरी प्रवासियों और गैर-प्रवासी कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम पैकेज के तहत निकाली गई हैं। जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर 2020 से ही शुरू हो चुकी है और आज यानी कि 21 दिसंबर को आवेदन की आखिरी तारीख है। अभ्यर्थी jkssb.nic.in के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed