फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike hit by Canter; uncle and two nephews crushed to death.

Amroha News: ओवरटेक के दौरान कैंटर की चपेट में आई बाइक, कुचलकर चाचा और दो भतीजों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by Canter; uncle and two nephews crushed to death.
बछरायूं(अमरोहा)। गजरौला मार्ग पर रविवार शाम ओवरटेक करते बाइक कैंटर की चपेट में आ गई। हादसे में असंतुलित होकर बाइक गिरी तो उस पर सवार धनौरा के तीन युवकों की कैंटर से कुचलकर मौत हो गई। मृतकों में चचेरे-तहेरे भाई और उनके चाचा शामिल हैं। हादसे में अनियंत्रित हुआ कैंटर बिजली के पोल से जा टकराया और फिर पलट गया। उसके चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी शाकिर (25) और कासिम ( 21) चचेरे-तहेरे भाई थे। वे अपने चाचा सरफराज (35) के साथ बाइक से गजरौला की ओर जा रहे थे। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि ग्राम जोगीपुरा के पास ओवरटेक करते समय बाइक की कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक से गिरे तीनों युवक कैंटर के नीचे आ गए और कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पोल से टकराकर खेत में पलटे कैंटर के केबिन में फंसे चालक और क्लीनर को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला। दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन की मौत की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ भी मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी लेने के बाद घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

एक ही परिवार के तीन की मौत से घर में कोहराम

मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी सरफराज और उनके भतीजे शाकिर व कासिम की हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन कई परिजन मौके की ओर भागे। मोहल्ले के तमाम लोग मृतकों के घर जुट गए। रोती-बिलखती परिवार की महिलाओं को आसपास की महिलाएं संभालने की कोशिशों में लगी रहीं।

00

कासिम की सात महीने पहले ही हुई थी शादी

मंडी धनौरा। कासिम की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि अभी उसकी पत्नी के हाथ की मेंहदी का रंग पूरी तरह उतरा नहीं था कि हादसे में पति की मौत हो गई। जानलेवा हादसे के बाद उसकी पत्नी को सच बताने की हिम्मत परिजन नहीं जुटा पा रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि कासिम ने लव मैरिज की थी। देर तक पति के घर न आने के सवाल पर परिजनों ने उसकी पत्नी को कासिम के हादसे में घायल होने की जानकारी दी। कासिम मजदूरी करता था।

रविवार की शाम वह अपने तहेरे भाई शारिक और अपने चाचा सरफराज के साथ बाइक से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। अपनी मां से कुछ देर में लौट आने की बात भी कही थी लेकिन कासिम के बजाय उसकी मौत की खबर घर पहुंची। शारिक भी मजदूरी करता था। संवाद


--------------

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

पुलिस के अनुसार हादसे के समय बाइक सवार तीनों युवक बिना हेलमेट के थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस का मानना है कि यदि तीनों हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बचने की संभावना अधिक थी। सीओ अंजलि कटारिया ने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनकर निकलने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही दोपहिया पर तीन या अधिक की सवारी को भी असुरक्षित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed