फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yogendra Singh Cricket Academy's brilliant victory in a low-scoring match.

Amroha News: लो-स्कोरिंग मुकाबले में योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Yogendra Singh Cricket Academy's brilliant victory in a low-scoring match.
अमरोहा। गजरौला के योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए टी-20 मुकाबले में योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी ने शानदार गेंदबाजी के दम पर डीएनएस क्रिकेट एकेडमी को 15 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 16 ओवर में 82 रन पर सिमट गई, लेकिन जवाब में डीएनएस की टीम 15 ओवर में 67 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही। शुभम सैनी (1) और कप्तान अभय चहल (9) जल्दी आउट हो गए। प्रशांत कुमार ने चार, यश कुमार ने आठ, अदीब ने 12 और विकेटकीपर ओम सिंघल ने दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 14 रन बनाए। डीएनएस की ओर से कप्तान अदनन ने तीन विकेट, जबकि फरदीन पाशा और शाने आलम ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएनएस क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत भी लड़खड़ा गई। अहमद रजा ने 32 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि कासिम सैफी ने नौ, शाने आलम ने आठ और मोहम्मद अर्श ने सात रन बनाए। पूरी टीम 67 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से ओम सिंघल ने तीन विकेट, लकी, नवतेज भट्टी और कप्तान अभय चहल ने दो-दो विकेट लेकर टीम को यादगार जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed