फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two schools found locked during inspection; 5 teachers absent.

Amroha News: निरीक्षण में दो स्कूलों पर लटके मिले ताले, 5 शिक्षक गैरहाजिर

Wed, 22 Jul 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two schools found locked during inspection; 5 teachers absent.
अमरोहा। परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की खामियां उजागर हुईं। दो विद्यालय बंद मिले, पांच शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि कई स्कूलों में पढ़ाई का स्तर, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक नहीं मिलीं। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने विकास खंड अमरोहा के कंपोजिट विद्यालय उक्सी और रायपुर कलां का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों में टीएलएम का उपयोग नहीं हो रहा था और विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर कमजोर मिला। उक्सी में जर्जर भवन पर बैरिकेडिंग नहीं थी, चहारदीवारी टूटी मिली तथा कक्षाओं में दो के बजाय एक-एक पंखा संचालित मिला। रायपुर कलां में शौचालयों की टोंटियां टूटी थीं और पानी की व्यवस्था नहीं थी। समेकित शिक्षा के एक शिक्षक के लंबे समय से अनुपस्थित रहने की सूचना विभाग को न देने पर प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय नाजरपुर खुर्द बंद मिले। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि पूरा स्टाफ संकुल बैठक में गया है, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में केवल परिचारक मौजूद मिला। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से विभागीय निर्देशों के उल्लंघन पर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नानई लिसड़ा, तरौली और जल्लोपुर-दो की वीडियो कॉल से जांच में पांच शिक्षक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। बीएसए ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed