{"_id":"6a5fd27190e7ab68fa031c54","slug":"bku-tikait-laid-siege-to-the-collectorate-farmers-stood-their-ground-even-in-the-rain-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-168719-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाकियू टिकैत ने घेरा कलक्ट्रेट, बारिश में भी डटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाकियू टिकैत ने घेरा कलक्ट्रेट, बारिश में भी डटे रहे किसान
Wed, 22 Jul 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में महापंचायत कर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट का घेराव किया।मूसलाधार बारिश के बावजूद किसान डटे रहे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से कलक्ट्रेट पहुंचे। धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एमडीए की प्रस्तावित कॉरिडोर महायोजना को निरस्त करने, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा देने तथा भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर रोक लगाने की मांग उठाई।
महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर महायोजना से बड़ी संख्या में किसानों की उपजाऊ भूमि प्रभावित होगी, इसलिए इसे तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के लिए वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार तथा सर्किल रेट का कम से कम चार गुना मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन
महापंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जयकिरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, गुरमीत सिंह, सुभाष चीमा, रोहित चौधरी, इरफान, नानक सिंह और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
महापंचायत के अंत में किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। ज्ञापन में सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस रही सतर्क
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और ज्ञापन सौंपने के बाद किसान वापस लौट गए।