फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager's life saved by Dial 112 police's prompt action; he had locked himself in a room after consuming a poisonous substance.

Amroha News: डायल 112 पुलिस की तत्परता से बची किशोर की जान, जहरीला पदार्थ खाकर कमरे में हुआ था बंद

Wed, 22 Jul 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager's life saved by Dial 112 police's prompt action; he had locked himself in a room after consuming a poisonous substance.
मंडी धनौरा(अमरोहा)। यूपी-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मंगलवार को 15 वर्षीय किशोर की जान बच गई। जहरीला पदार्थ खाकर कमरे में बंद हुए किशोर को उसकी बहन की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने दरवाजा खोलकर बाहर निकाला और तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के उपचार के बाद किशोर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे यूपी-112 पर गांव चुचैला कलां निवासी एक युवती ने सूचना दी कि उसका 15 वर्षीय छोटा भाई जहरीला पदार्थ खाकर कमरे में बंद हो गया है और उसकी जान बचाई जाए। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा खोला तो किशोर जहरीले पदार्थ के सेवन से बेसुध अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने बिना देर किए उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से किशोर की जान बच गई और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों और परिजनों ने यूपी-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मदद मिलने से एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed