फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drizzle makes the weather pleasant; rain likely in the next 24 hours.

Amroha News: बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Drizzle makes the weather pleasant; rain likely in the next 24 hours.
अमरोहा। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली, लेकिन किसानों को जिस झमाझम बारिश का इंतजार था, वह नहीं हो सकी। हालांकि अगले 24 घंटों में बारिश के असार हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को यह 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, हालांकि बीच-बीच में उमस बनी रही।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि अगले 24 घंटे तक मौसम का यही रुख रहने की संभावना है। जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तेज बारिश नहीं होने से किसान मायूस हैं। उनका कहना है कि धान की फसल के लिए अच्छी वर्षा जरूरी है। हल्की बूंदाबांदी से खेतों में नमी तो बनी रहती है, लेकिन फसलों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed