{"_id":"6a5d32543b5b717c2106efc3","slug":"deadline-for-online-applications-for-pg-admission-extended-to-the-30th-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168547-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पीजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पीजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और महाविद्यालय चयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर महाविद्यालय का चयन कर सकेंगे। समर्थ पोर्टल पर आई तकनीकी समस्या और अन्य प्रशासनिक कारणों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीजी प्रवेश प्रक्रिया 25 जून से शुरू हुई थी। इसके तहत मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और अमरोहा जनपदों के विश्वविद्यालय परिसर, राजकीय, संघटक, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को 30 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश प्रोफाइल पंजीकरण एवं महाविद्यालय चयन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इसके बाद संबंधित महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय परिसर में पंजीकरण फॉर्म के साथ आवेदनपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। साथ ही बताया कि प्रवेश संबंधी नियम, दिशा-निर्देश और अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।