{"_id":"6a5d31d318be35aeea0debb4","slug":"death-of-a-man-from-uttarakhand-under-suspicious-circumstances-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168572-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: उत्तराखंड के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, छत पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: उत्तराखंड के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, छत पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। उत्तराखंड के चंपावत निवासी राम सिंह (54) संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव आवास विकास कॉलोनी प्रथम स्थित किराये के मकान की छत पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची टीपी नगर चौकी पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ घर ले गए।
पुलिस के अनुसार चंपावत जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र के गांव रेगड़ू छंदा निवासी राम सिंह एक जून को नौकरी की तलाश में अमरोहा आए थे। वह करीब एक महीने से अतरासी रोड स्थित सतनाम वाइब्स रेस्टोरेंट में वेटर के रूप में काम कर रहे थे। आवास विकास कॉलोनी प्रथम में एक फौजी के मकान में दीपक और एक अन्य व्यक्ति के साथ किराये पर रह रहे थे। शनिवार सुबह उनका शव मकान की छत पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साथ रहने वाले दोनों लोगों से पूछताछ की।
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमाररेन बताया कि प्रारंभिक जांच में शुक्रवार रात अधिक गर्मी के कारण राम सिंह के छत पर सोने जाने और पैर फिसलने से गिरकर मौत होने की आशंका सामने आई है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के उपरांत शव उन्हें सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया।