दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि रूस ने इस बीच राहत की खबर जरूर दी है। रूस ने दावा किया है कि उसने कोरोना की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को टीका लगाया गया है। राष्ट्रपति पुतिन का भी कहना है कि ये दुनिया की पहली सफल वैक्सीन है और इसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। हालांकि फिर भी बाकी दुनिया को तो अभी वैक्सीन नहीं मिल पाई है। ऐसे में लोगों को कोरोना खत्म करने के दूसरे कारगर तरीकों का इंतजार अभी भी है। दवाइयों से तो संक्रमितों का इलाज चल ही रहा है। इस बीच वैज्ञानिकों ने एक बेहद ही चौंकाने वाला दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि माउथवॉश से गरारा करने पर कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सकता है यानी संक्रमित व्यक्ति के मुंह और गले में मौजूद कोरोना वायरस की संख्या घट सकती है।
Coronavirus: क्या माउथवॉश से गरारा कम कर सकता है कोरोना का खतरा? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
