सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Compromise in Relationship Me Samjhauta Kitna Sahi Hai

Relationship Tips: क्या ज्यादा समझौता ही बचाता है रिश्ता? जानिए कब रुकना है जरूरी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 16 Apr 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Compromise in Relationship: रिश्ते में उतना ही समझौता करें, जिससे आपकी खुशी, आत्म-सम्मान और मानसिक शांति प्रभावित न हो। संतुलन और आपसी समझ ही स्वस्थ रिश्ते की पहचान है।

Compromise in Relationship Me Samjhauta Kitna Sahi Hai
रिश्ते में समझौता करें या नहीं - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Rishte Me Kab Compromise Karna Chahiye: हर रिश्ता प्यार, भरोसे और समझदारी पर टिका होता है। लेकिन जब बात आती है रिश्ते को निभाने की तो सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द है, समझौता। कई लोग मानते हैं कि अगर आप रिश्ते में बार-बार समझौता करते हैं तो रिश्ता लंबे समय तक टिकता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ज्यादा समझौता करना खुद को खो देने जैसा है।

Trending Videos

बड़े बुजुर्ग भी कहते आए हैं कि हर रिश्ते में थोड़ा बहुत एडजस्टमेंट जरूरी होता है, लेकिन जब यही समझौता आपकी खुशी, आत्म-सम्मान और मानसिक शांति को प्रभावित करने लगे, तो यह खतरे का संकेत बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रिश्ते में किस हद तक समझौता करना सही है, किन बातों पर समझौता करना रिश्ते को मजबूत बनाता है। साथ ही ये भी जानिए कि किन चीजों पर आपको कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए। अगर आप भी अपने रिश्ते को बेहतर बनाना चाहते हैं और सही संतुलन समझना चाहते हैं, तो यह रिलेशनशिप सलाह आपके लिए बेहद जरूरी है।


रिश्ते में समझौता क्यों जरूरी है?

हर रिश्ते में दो अलग-अलग सोच और आदतों वाले लोग होते हैं। ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर समझौता करना रिश्ते को संतुलित बनाए रखता है। जैसे समय देना, पसंद-नापसंद को समझना और एक-दूसरे के लिए बदलाव करना, ये सब रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।


किस हद तक करें समझौता?

समझौता तब तक सही है, जब तक वह दोनों तरफ से हो और आपको अंदर से संतुष्टि दे। अगर हर बार सिर्फ आप ही झुक रहे हैं और सामने वाला आपकी भावनाओं को नजरअंदाज कर रहा है, तो यह असंतुलन का संकेत है।


किन बातों पर बिल्कुल समझौता न करें?

कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन पर कभी समझौता नहीं करना चाहिए। जैसे,

  • आत्म-सम्मान 

  • मानसिक और शारीरिक सुरक्षा

  • आपकी पहचान और सपने

  • बार-बार होने वाला अपमान या झूठ

ये चीजें अगर प्रभावित होती हैं, तो रिश्ता आपके लिए नुकसानदायक बन सकता है।


कैसे पहचानें कि आप ज्यादा समझौता कर रहे हैं?

अगर आप हमेशा खुद को दबा रहे हैं, अपनी खुशी भूल रहे हैं या डर के कारण चुप रहते हैं तो यह संकेत है कि आप जरूरत से ज्यादा समझौता कर रहे हैं। ऐसे में खुलकर बातचीत करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed