Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a1e39385cffa123d1038e93","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:33 PM, 02-Jun-2026
Bihar: राबड़ी देवी के बंगले पर सीएम सम्राट चौधरी का बयान आया; बोले- मां की चाहत कुछ, बेटे की इच्छा कुछ और
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास को लेकर चल रहे हंगामा के बीच बगैर नाम लिए अपनी बात रख दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बंगले को लेकर विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि वह खुद सरकारी बंगले से बाहर निजी आवास में लंबे समय तक रहे, लेकिन कभी आवास को लेकर ऐसा हंगामा नहीं मचाया। और पढ़ें02:21 PM, 02-Jun-2026
Bihar: पीछे से आई मौत की रफ्तार! पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक भाई की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी-मौत की जंग
Purnia: पूर्णिया के धमदाहा घाट के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार दो भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश पासवान की मौत हो गई, जबकि दिलीप पासवान गंभीर रूप से घायल हैं और हायर सेंटर में इलाजरत हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। और पढ़ें
Trending Videos
02:13 PM, 02-Jun-2026
Bihar: पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था युवक, पीछे से आई मौत! तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गई जान
Bihar: रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय रमेश कुमार की मौत हो गई। पेट्रोल पंप से घर लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है। और पढ़ें02:04 PM, 02-Jun-2026
Bihar: रात में स्टेशन के लिए निकला था ई-रिक्शा चालक, सुबह मिली लाश! हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
Bihar: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके रिक्शा के पास मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और पढ़ें01:39 PM, 02-Jun-2026
Bihar: कोचिंग पहुंचने से पहले काल बनकर आया बालू लदा ट्रक! 16 वर्षीय छात्रा की मौत, दो सहेलियां घायल
Samastipur: समस्तीपुर के रोसड़ा क्षेत्र में कोचिंग जा रही 16 वर्षीय छात्रा निकिता कुमारी की बालू लदे 22 चक्का ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-55 जाम कर मुआवजा, स्पीड ब्रेकर निर्माण और चालक की गिरफ्तारी की मांग की। और पढ़ें01:38 PM, 02-Jun-2026
Bihar: मुजफ्फरपुर के बेटे ने बढ़ाया बिहार का मान, बने सुप्रीम कोर्ट के जज; गांव में मनाया गया जश्न
Bihar: मुंबई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर के सुप्रीम कोर्ट के जज बनने पर उनके पैतृक गांव चैनपुर (मुजफ्फरपुर) में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पूजन-हवन कराया, मिठाइयां बांटीं और इसे पूरे गांव व जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 PM, 02-Jun-2026
Bihar: फोन कर बुलाया, फिर सीने में उतार दी गोली! मुंगेर में पड़ोसी ने रेलकर्मी पर बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप
Munger: मुंगेर के जमालपुर स्थित रामपुर रेलवे कॉलोनी में एक रेलकर्मी राहुल झा को कथित तौर पर उनके पड़ोसी सनी यादव उर्फ पुकारू ने फोन कर अपने क्वार्टर पर बुलाया और गोली मार दी। और पढ़ें12:42 PM, 02-Jun-2026
Bihar News: पटना में NEET की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- लड़का परेशान करता था
Patna Crime News: पटना में छात्रा का शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूल रहा है। हॉस्टल संचालक छात्रा की आत्महत्या की बात कह रही है। परिजनों कहा है कि एक लड़का उसे काफी दिनों से परेशान करता था। और पढ़ें12:37 PM, 02-Jun-2026
Bihar: समय बीता, आरोपी बूढ़ा हुआ, लेकिन कानून नहीं भूला 34 साल पुराना गुनाह, आज होगा सजा का एलान
Vaishali: वैशाली जिले के 34 साल पुराने फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने दीप राय उर्फ जिसा राय को दोषी करार दिया है। 1992 में दर्ज इस मामले के पांच आरोपियों में से चार की मौत हो चुकी है, जबकि बचे एक आरोपी को अब अदालत ने दोषी पाया है। और पढ़ें12:02 PM, 02-Jun-2026