सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Father cleaning Revolver bullet suddenly fires and lodges in daughters abdomen admitted to Hallett

Kanpur: पिता साफ कर रहा था रिवॉल्वर, अचानक चल गई गोली, बेटी के पेट में जा धंसी, हैलट में चल रहा इलाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पिता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई, जो युवती के पेट में लगी। युवती खतरे से बाहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur Father cleaning Revolver bullet suddenly fires and lodges in daughters abdomen admitted to Hallett
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही इलाके में मंगलवार सुबह रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जो सामने बैठी युवती को जा लगी। गंभीर रूप से घायल युवती को परिजन तत्काल हैलट लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

Trending Videos

एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि बारासिरोही निवासी विनय तिवारी मंगलवार सुबह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। सामने बैठी उनकी बेटी अनुपमा तिवारी (22) के हाथ को छूते हुए गोली पेट में जा लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर
गोली लगते ही घर में अफरातफरी मच गई। बड़ी बहन पायल और अन्य परिजन आनन-फानन अनुपमा को हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हैलट अस्पताल के ईएमओ डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed