सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Khuti Murder Mystery Gathering Caught on CCTV Bloody Drama Unfolds After Drinking Session

खूटी मर्डर मिस्ट्री: CCTV में कैद हुई हत्या की 'महफिल', शराब पीने के बाद हुआ खूनी खेल, आधा दर्जन हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर जाहिद उर्फ खूटी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और बीटीएस डाटा की मदद ले रही है। वारदात से पहले संदिग्धों के साथ शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं और आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में हैं।

Kanpur Khuti Murder Mystery Gathering Caught on CCTV Bloody Drama Unfolds After Drinking Session
history-sheeter murder in kanpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर शहर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ग्वालटोली के हिस्ट्रीशीटर जाहिद उर्फ खूटी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक घंटाघर से टाटमिल और मुंशीपुरवा मोड़ तक लगे 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि वारदात से पहले खूटी कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

Trending Videos

इसके बाद उसे धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतारा गया। ग्वालटोली के मकबरा और वर्तमान में शुक्लागंज के बिंदानगर निवासी जाहिद उर्फ खूटी ऑटो चलाता था। वह ग्वालटोली थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। परिजन के अनुसार शनिवार सुबह वह ऑटो लेकर घर से निकला लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी ही ऑटो में घायल मिला था
देर रात वह टाटमिल के पास अपनी ही ऑटो में घायल मिला था। हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने वारदात के तीसरे दिन घंटाघर, टाटमिल और मुंशीपुरवा मोड़ तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

तीन बार दिखा खूटी
सूत्रों के अनुसार फुटेज में जाहिद वारदात से पहले अलग-अलग स्थानों पर आता-जाता दिखाई दिया है। कई फुटेज में उसके साथ अन्य लोगों की गतिविधियां भी संदिग्ध मिली हैं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मोबाइल टावरों का बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) डाटा भी जुटाया है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही है पूछताछ
इसमें आधा दर्जन से अधिक ऐसे मोबाइल नंबर चिह्नित हुए हैं] जिनकी लोकेशन घटना के समय घटनास्थल के आसपास मिली है। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे रंजिश , आपराधिक वर्चस्व, प्रेम संबंध और करीबियों की संलिप्तता आदि बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed