फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 18 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

01:40 PM, 18-Aug-2026

Bihar: ‘सर, 15 हजार रुपए ही था’... सिविल सर्जन का VIDEO वायरल, लिफाफे और लाइसेंस की बातचीत से हड़कंप

मधेपुरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दो युवक एक निजी नर्सिंग होम के कार्यालय में सिविल सर्जन से बातचीत करते और लिफाफे में रखी कथित नगदी देते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें
01:14 PM, 18-Aug-2026

Bihar: शराब पार्टी में दोस्त बने दुश्मन! युवक पर दागी पर ताबड़तोड़ चार गोलियां, मौके पर मौत; सभी आरोपी फरार

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के करौड़ीचक गांव में आधी रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पार्टी में शामिल एक युवक ने गोलू यादव पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। गोली लगने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें
विज्ञापन
12:39 PM, 18-Aug-2026

Bihar News: वर्दी में शराब, मंच पर डांस! वैशाली में चौकीदार का VIDEO वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में सदर-2 एसडीपीओ कार्यालय में तैनात चौकीदार अशोक पासवान का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है। वायरल वीडियो में चौकीदार कथित तौर पर शराब का सेवन करते और बाद में आर्केस्ट्रा की डांसर के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें
12:00 PM, 18-Aug-2026

Bihar News: अन्नू डूबा तो उज्ज्वल ने लगाई छलांग, तेज धार ने दोनों को निगला, नदी में रेस्क्यू जारी

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव में भुड़कुरवा पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच किशोरों में से दो गहरे पानी में डूब गए। हादसे में बथना गांव निवासी 14 वर्षीय उज्ज्वल कुमार और 15 वर्षीय अन्नू कुमार उर्फ कल्लू नदी में डूबे हैं। और पढ़ें
11:42 AM, 18-Aug-2026

Bihar: पोल पहले से टेढ़ा, जमीन भी कमजोर... फिर भी हजारों की भीड़, अशोक धाम हादसे में 7 मौतों का जिम्मेदार कौन?

अशोक धाम हादसे के 24 घंटे बाद भी भगदड़ की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच में सामने आया है कि हादसे वाले बिजली पोल के आसपास करीब 20 दिन पहले दो से तीन फीट मिट्टी काटी गई थी, जिससे जमीन कमजोर होने की बात कही जा रही है। और पढ़ें
11:29 AM, 18-Aug-2026

BPSC TRE 4: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बीपीएससी आज जारी करेगा टीआरई 4 का विज्ञापन, पढ़िए पूरी खबर

BPSC TRE 4 News: लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आज बिहार लोक सेवा आयोग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर देगा। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:36 AM, 18-Aug-2026

Bihar News: स्कूल की बदहाली पर जेन अल्फा का विरोध, MDM से फर्जी हाजिरी तक के आरोप; 24 घंटे में जवाब तलब

गया के डुमरिया प्रखंड में चहरा-पहरा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विद्यालय में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। बच्चों और ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार नहीं बनने, फर्जी उपस्थिति के आधार पर चावल और सरकारी राशि के उठाव, प्रमाण-पत्र के नाम पर प्रति छात्र 500 रुपये मांगने, विद्यालय विकास मद की राशि के कथित दुरुपयोग और गरीब SC-BC बच्चों के साथ भेदभाव समेत कई आरोप लगाए। और पढ़ें
10:25 AM, 18-Aug-2026

Bihar: JPSC-JSSC पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, भोजपुर के मिथलेश सिंह को दिल्ली से किया गिरफ्तार

भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड के पसौर गांव निवासी मिथलेश सिंह उर्फ आरके सिंह को झारखंड CID की विशेष टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी JPSC और JSSC से जुड़े चर्चित पेपर लीक मामले की जांच के दौरान हुई है।  और पढ़ें
10:12 AM, 18-Aug-2026

Bihar News: शराब की सूचना दी तो थाने में ही फंस गया युवक! बदसलूकी-धक्का मुक्की का आरोप, पैर में लगी चोट

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में शराब सेवन की सूचना पुलिस को देना एक युवक को कथित तौर पर भारी पड़ गया। चैनपुर निवासी प्रितम कुमार का आरोप है कि 16 अगस्त की शाम मांझी प्रखंड कार्यालय परिसर के पास पानी की टंकी के आसपास शराब पीने की सूचना देने वह अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा था। और पढ़ें
09:51 AM, 18-Aug-2026

Bihar: थानेश्वर मंदिर में महिला होमगार्ड से बदसलूकी! वर्दी पकड़कर गोली मारने की धमकी का आरोप, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास सावन की तीसरी सोमवारी पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 21 वर्षीय महिला होमगार्ड जवान से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक ले जाने से रोकने पर युवक ने महिला जवान से गाली-गलौज की, वर्दी को सीने के पास से पकड़ लिया और गोली मारने की धमकी दी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed