{"_id":"6a84223f80b5dc3f9d066b15","slug":"video-video-kalna-cata-para-bl-sasatha-sarakara-bca-l-lkana-parabha-shararama-ka-tharabra-ka-cara-ka-hasab-haga-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: क्लीन चिट पर बोले सांसद- सरकार बचा ले, लेकिन प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी का हिसाब होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: क्लीन चिट पर बोले सांसद- सरकार बचा ले, लेकिन प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी का हिसाब होगा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही इन लोगों को बचा ले, लेकिन यह प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी है। सांसद ने कहा कि मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इससे अयोध्या की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लगातार सदन में इस मुद्दे को उठाया और प्रधानमंत्री से भी निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की। धार्मिक ग्रंथों का उल्लेख करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, कोई न कोई शक्ति सामने आती है। उन्होंने दावा किया कि जिम्मेदार लोग बचेंगे नहीं और समय आने पर उन्हें सजा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।