{"_id":"6a841a09f163306921033b3b","slug":"video-ayathhaya-ma-avathhasha-parasatha-bl-ips-ka-ma-ka-hataya-ka-khalsa-48-ghata-ma-naha-ta-dig-oifasa-ma-haga-thharana-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अवधेश प्रसाद बोले- IPS की मां की हत्या का खुलासा 48 घंटे में नहीं तो DIG ऑफिस में होगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अवधेश प्रसाद बोले- IPS की मां की हत्या का खुलासा 48 घंटे में नहीं तो DIG ऑफिस में होगा धरना
अयोध्या में सिविल लाइंस स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने अंबेडकरनगर में आईपीएस अधिकारी की मां के साथ हुई घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घटना ने सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे की पोल खोल दी है। कानून-व्यवस्था सरकार की पकड़ से बाहर है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में तैनात एक आईपीएस अधिकारी की मां भी सुरक्षित नहीं हैं। सांसद ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के घर जाकर मिले हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी कि 48 घंटे में मामले का खुलासा नहीं हुआ तो डीआईजी कार्यालय में धरना देंगे। उन्होंने कहा कि गांव में व्याप्त भय को खत्म करने के लिए लड़ाई बड़े पैमाने पर लड़ी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।