{"_id":"6a841f46d85e5acac50fb8e8","slug":"video-ayathhaya-ma-raltha-yapa-athhayakashha-aishavaraya-raja-saha-bl-2027-ma-enadae-ka-natatava-ma-fara-bnaga-sarakara-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रालोद यूपी अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह बोले- 2027 में एनडीए के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रालोद यूपी अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह बोले- 2027 में एनडीए के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार
अयोध्या में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल की ओर से अयोध्या नाका हाईवे पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और राष्ट्रीय लोकदल मजबूती के साथ गठबंधन का साथ देगा। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के जिम्मेदार नेता बैठक कर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के विचारों पर आधारित पार्टी है। चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेती और किसान कल्याण से होकर गुजरता है। किसानों के हित पार्टी की प्राथमिकता हैं। साथ ही युवा और उनके मुद्दे भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।