Prateek Yadav Funeral Live: बैकुंठधाम लाया गया प्रतीक का पार्थिव शरीर, ससुर अरविंद बिष्ट करेंगे दाह संस्कार
Akhilesh Yadav Brother Last Rites Baikunth Dham Live News in Hindi: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का हृदय गति रुकने और फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां से अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम ले जाया गया। देखें, सभी अपडेट्स:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बैकुंठधाम लाया गया प्रतीक का पार्थिव शरीर
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम लाया गया है। अब से कुछ ही देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस समय बड़ी संख्या में यादव परिवार से जुड़े लोग मौजूद हैं। प्रतीक का अंतिम संस्कार उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट करेंगे।पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले फूट-फूटकर रो पड़ीं अपर्णा यादव
बैकुंठधाम में होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने किए अंतिम दर्शन
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार बैकुंठधाम में होगा। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। अंतिम यात्रा बैकुंठधाम के लिए निकल पड़ी।अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, यादव परिवार मौजूद
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे, प्रतीक यादव का कल निधन हो गया। pic.twitter.com/dkpCovifgF
यूपी सरकार के मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
शिवपाल यादव ने अपने परिजनों संग किए अंतिम दर्शन
सांसद डिंपल यादव ने किए अंतिम दर्शन
यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए: बेबी रानी मौर्य
प्रतीक यादव के निधन पर लखनऊ की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, "यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए, जिनकी दो छोटी बेटियां हैं।"कुछ ही देर में रवाना होगी अंतिम यात्रा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा, अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी को फूलों से सजाया गया है। कुछ ही देर में अंतिम यात्रा विक्रमादित्य मार्ग स्थित प्रतीक यादव के घर से बैकुंठ धाम के लिए रवाना होगी।ब्रह्मकुमारी की बहनों ने दी श्रद्धांजलि
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को ब्रह्मकुमारी की बहनों ने श्रद्धांजलि दी।