Live
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय की जगह महासचिव के लिए इस नाम की चर्चा, मिलेंगे तीन नए ट्रस्टी
{"_id":"6a607edb90b889d3130973d5","slug":"ram-mandir-trust-s-second-meeting-new-general-secretary-to-be-appointed-today-this-person-is-the-frontrunner-2026-07-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय की जगह महासचिव के लिए इस नाम की चर्चा, मिलेंगे तीन नए ट्रस्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 22 Jul 2026 04:53 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:53 PM IST
खास बातें
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को अहम बैठक शुरू हो गई है। इनमें नए महासचिव और पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति, समितियों के पुनर्गठन, रिक्त ट्रस्टी पदों पर निर्णय तथा चढ़ावा चोरी मामले की जांच चर्चा की संभावना है।
विज्ञापन
मणि रामदास छावनी में शुरू हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:52 PM, 22-Jul-2026
ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व अन्य ट्रस्ट के पदाधिकारी बैठक में शामिल
04:38 PM, 22-Jul-2026
महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में अहम मुद्दों पर चर्चा
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि, ट्रस्ट सदस्य दिनेंद्र दास जी, स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ जी महाराज, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती तथा परमानंद जी महाराज उपस्थित रहे। पदेन सदस्य के रूप में अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भी बैठक में शामिल हुए।वहीं, पद्मश्री के. परासरन, केंद्रीय सचिव प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। सूत्रों के अनुसार, बैठक में ट्रस्ट के संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी ट्रस्ट की ओर से जारी की जाएगी।
Ayodhya, Uttar Pradesh | The meeting of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust has began at Mani Ram Das Chavani. The meeting began under the Chairmanship of Mahant Nritya Gopal Das. Interim General Secretary Krishna Mohan, Treasure Swami Govind Dev Giri, and Member Dinendra…
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 22, 2026
विज्ञापन
04:10 PM, 22-Jul-2026
ट्रस्ट की बैठक में छह अहम मुद्दों पर मंथन
मणिरामदास छावनी में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में छह महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन जारी है। बैठक का प्रमुख एजेंडा ट्रस्ट में खाली पड़े तीन पदों पर नए ट्रस्टियों की नियुक्ति तथा महासचिव पद पर नए नाम का चयन माना जा रहा है।03:47 PM, 22-Jul-2026
नए ट्रस्टियों और महासचिव के नामों पर नजर
मणिरामदास छावनी में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट में खाली पड़े तीन पदों पर नए ट्रस्टियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही महासचिव पद पर भी नए नाम का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन और विश्व हिंदू परिषद के महासचिव बजरंगलाल बांगड़ा स्थायी महासचिव पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बैठक को लेकर छावनी परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रस्ट के सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं और सभी की निगाहें बैठक के संभावित फैसलों पर टिकी हैं।
03:21 PM, 22-Jul-2026
मणिरामदास छावनी के बाहर सुरक्षा कड़ी, ट्रस्ट सदस्यों का पहुंचना शुरू
मणिरामदास छावनी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। छावनी परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्रस्ट के सदस्यों का छावनी पहुंचना शुरू हो गया है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। परिसर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर आने-जाने वालों की जांच भी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्रस्ट के सदस्यों का छावनी पहुंचना शुरू हो गया है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। परिसर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर आने-जाने वालों की जांच भी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
03:12 PM, 22-Jul-2026
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, ट्रस्टी पहुंचे
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक मणि रामदास की छावनी में ठीक 3 बजे शुरू हुई। बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉक्टर कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष परमानंद, जगद गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ पहुंच चुके हैं। बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में विश्व हिंदू परिषद के बजरंग लाल बांगड़ा और दिनेश चंद्र भी शामिल होने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:09 PM, 22-Jul-2026
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में डीएम शशांक त्रिपाठी भी पहुंचे
03:05 PM, 22-Jul-2026
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती
02:58 PM, 22-Jul-2026
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे गोविंद देव गिरि और दिनेंद्रदास
02:53 PM, 22-Jul-2026
पुनर्गठन पर भी फैसला हो सकता
बैठक में ट्रस्ट की पांच प्रमुख समितियों के पुनर्गठन पर भी फैसला हो सकता है। चढ़ावा विवाद के बाद विशेष रूप से वित्त एवं ऑडिट व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे तथा ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से रिक्त हुए तीन ट्रस्टी पदों को भरने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन