सब्सक्राइब करें

Live

MP Assembly Special Session Live: CM ने रखा आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य का संकल्प, बोले- लाल सलाम को आखिरी सलाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 17 Dec 2025 12:23 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

One-Day Session Of Madhya Pradesh Assembly Live News in Hindi: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने पारित किया। इस पर सात घंटे की चर्चा तय है। मुख्यमंत्री ने सरकार के दो साल के कार्यकाल और ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख किया।

Madhya Pradesh Assembly Special Session Today Live to Focus on MP Vision 2047
मध्य प्रदेश विधानसभा की 69वीं वर्षगांठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:16 PM, 17-Dec-2025

नेता-नीति तो है, नीयत है कि नहीं? बोले- नेता प्रतिपक्ष

कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश विकसित,  आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बने इस चर्चा का मैं स्वागत करता हूं, लेकिन मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं नेता हैं, नीति है, लेकिन नीयत है कि नहीं यह जानना ज्यादा जरूरी है। यदि विधानसभा सत्र की लाइव टेलीकास्ट होती तो आज प्रदेश की पूरी जनता इसे देख रही होती। विधानसभा का सत्र लंबा चले यह जरूरी होता है। जनता के बहुत सारे सवाल होते हैं।

24 घंटे बिजली आपके घोषणा पत्र में लिखा था। हम 24 घंटे की गारंटी चाहते हैं। घर-घर पानी जनता को दें... हम आप से गारंटी चाहते हैं। लाडली महिलाओं को तीन हजार रुपये की गारंटी हम चाहते हैं। मजदूरों को उनकी पूरी मजदूरी मिले, हम आपसे यह गारंटी चाहते हैं। प्रदेश में एमएसएमई यूनिट बंद हो रही है, वह बंद न हो या हम आपसे गारंटी चाहते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं चाहत हूं कि इस पर मुख्यमंत्री बात करें। प्रदेश का कर्ज कैसे खत्म होगा यह भी बताएं। रेवेन्यू कैसे बढ़े इस पर आप लोग बात करें।
12:00 PM, 17-Dec-2025

सीएम बोले- माइलस्टोन के रूप में जाने जाएंगे लिए गए फैसले

मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की संकल्प को विधानसभा की पटल पर रखा। विधानसभा में मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प पारित हुआ। इस पर आज चर्चा के लिए 7 घंटे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा यह सदन 70 वर्षों में जनता के विश्वास के रूप में परिलक्षित हुआ है। अध्यक्ष जी अभी-अभी हमारी सरकार ने दो साल का कार्यकाल पूरा किया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हम सबने मिलकर न सिर्फ दूरगामी परिणाम के निर्णय लिए, बल्कि कई ऐसे निर्णय लिए जो माइलस्टोन के रूप में जाने जाएंगे, जो जनता के जीवन के बदलाव का हिस्सा बनेंगे। 11 दिसंबर को लाल सलाम को आखिरी सलाम किया। यह हमारे लिए गौरव की बात है।

दो साल में दूरगामी निर्णय 
  • हमारी पार्टी की सरकार ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया।
  • हमारे पास नीति भी है नियत भी है।
  • हमने नक्सलवाद को ध्वस्त किया है।
  • अवैध हथियार फैक्ट्री ध्वस्त की गईं।
  • मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का निर्णय लिया गया।
  • जबलपुर और ग्वालियर में भी मेट्रोपोलिटिन सिटी बनेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से विधानसभा के गठन के साथ विशेष सत्र का आयोजन लोक कल्याणकारी राज्य के कर्तव्य पथ पर चलने के लिए मार्ग प्रशस्त करने और संभाल बढ़ाने वाला होगा। मध्य प्रदेश में अप्रैल 2026 से सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने जा रहे हैं
11:44 AM, 17-Dec-2025

विकास के लिए दोनों दलों के सुझाव जरूरी

यह तकनीक का क्षेत्र है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लोगों को हर क्षेत्र में चुनौती दे रहा है। मध्य प्रदेश की 8 करोड़ जनता के लिए प्रत्येक क्षेत्र में गतिशीलता लाना तभी संभव है, जब पक्ष-विपक्ष के दोनों दलों के विधायक मध्य प्रदेश विजन 2047 के लिए रचनात्मक चर्चा करें। हमें यह चर्चा करनी है कि अगले 25 वर्षों के विकास में हम कब कैसे और कहां पहुंचेंगे। पक्ष-विपक्ष दोनों की सकारात्मक सुझाव के आकांक्षाओं को साकार करने के जनता के प्रतिनिधि की रूप में महत्वपूर्ण दायित्व है। इन दायित्व को निभाकर हम लोगों की उम्मीद पर खरा उतर सकेंगे।
11:31 AM, 17-Dec-2025

अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बोले- जनता की आकांक्षाओं और अभिलाषाओं पर होगी चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विशेष सत्र की बैठक पर मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। हम सभी जानते हैं कि यह वर्ष वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने का भी है। मध्य प्रदेश के 8 करोड़ जनता की आकांक्षाओं और अभिलाषाओं को पूर्ण करने के लिए यह विशेष सत्र आयोजित किया गया है। 191 बाद विधानसभा के विशेष सत्र आयोजित हो चुके हैं। यह चौथा विशेष सत्र है। इससे पहले आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दूसरा मध्य प्रदेश देश से छत्तीसगढ़ विभाजन और तीसरा सत्र 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी सिंह चौहान के समय आयोजित किया गया था। यह चौथा विशेष सत्र है।
11:21 AM, 17-Dec-2025

श्रद्धांजलि सभा के साथ शुरू हुई कार्यवाही

मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में सबसे पहले श्रद्धांजलि सभा की गई। लोकसभा के महत्वपूर्ण अध्यक्ष शिवराज वि पाटिल, भूतपूर्व राज्यपाल मिजोरम स्वराज  कौशल, लोकसभा के भूतपूर्व  सदस्य डॉक्टर रामविलास वेदांती और 10 दिसंबर 2025 को नेशनल हाईवे 44 पर बम डिस्पोजल स्क्वाड के वाहन की कंटेनर से भिड़ंत में जवान की मौत पर सभी ने शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा महाकाल से सभी को मोक्ष प्रदान करने की कामना की। नेता प्रतिपक्ष ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
11:02 AM, 17-Dec-2025

गरिमामयी पद पर अब तक 19 अध्यक्ष

अब तक मध्य प्रदेश में 16 विधानसभा गठित हो चुकी हैं और वर्तमान में 16वीं विधानसभा कार्यरत हैं। प्रदेश के विकास, जनकल्याण और नीतिगत निर्णयों में विधानसभा एवं जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही है। अब तक 19 विधानसभा अध्यक्ष इस गरिमामयी पद पर आसीन रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:54 AM, 17-Dec-2025

मध्य प्रदेश विधानसभा की 1956 से शुरू हुई यात्रा की कुछ यादगार तस्वीरें










 
10:29 AM, 17-Dec-2025

दिसंबर 1956 से जनवरी 1957 में हुआ पहला सत्र

बीते दौर की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा के तहत 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया था। इसके बाद 17 दिसंबर 1956 से 17 जनवरी 1957 तक मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र आयोजित हुआ, जिसने प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखी और विधायी परंपराओं की शुरुआत की।
09:54 AM, 17-Dec-2025

विकसित मध्य प्रदेश का लक्ष्य सामूहिक जिम्मेदारी

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 17 दिसंबर प्रदेश के विधायी इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन 1956 में विधानसभा की पहली बैठक हुई थी। विशेष सत्र में भाजपा और कांग्रेस के सदस्य प्रदेश के विकास को लेकर अपने विचार रखेंगे। अध्यक्ष तोमर ने कहा कि प्रदेश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन विकसित मध्य प्रदेश का लक्ष्य प्राप्त करना सभी जनप्रतिनिधियों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
09:20 AM, 17-Dec-2025

MP Assembly Special Session Live: CM ने रखा आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य का संकल्प, बोले- लाल सलाम को आखिरी सलाम

मध्य प्रदेश विधानसभा की 69वीं वर्षगांठ पर 17 दिसंबर को एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर बुलाया गया है, जो विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के विजन को समर्पित होगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed