Live
Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ
उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 22-10-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
लाइव अपडेट
पैरा एशियन गेम्स 2026: पैरा तीरंदाजी में मेरठ की बहू स्वाति चौधरी ने जीता रजत पदक
मेरठ के जयदेवी नगर में ब्याही पैरा तीरंदाज स्वाति चौधरी ने पैरा एशियन गेम्स की डब्ल्यू-1 श्रेणी में रजत पदक जीता। फाइनल में चीन की खिलाड़ी से मुकाबला हुआ।
और पढ़ेंमेरठ: दीपावली से पहले पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस, शहर में 10 लाख के अवैध पटाखे बरामद
मेरठ में दीपावली से पहले पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस है। पुलिस ने नील गली के गोदाम से 10 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए, जबकि मवाना में भी अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।
और पढ़ेंShamli: कांधला के रामलीला मेले में दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज के बाद भिड़े लोग; वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Shamli: कांधला के रामलीला मेले में दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज के बाद भिड़े लोग; वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू और पढ़ेंबिजनौर: खेत की जोताई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर की सीट पर मिला शव; शरीर पर मिले दो निशान
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के कैलनपुर गांव में खेत की जोताई करने गए किसान विजयपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव ट्रैक्टर की सीट पर मिला। पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।
और पढ़ेंवेस्ट यूपी में मौसम: दिन में गर्मी और रात में बढ़ रही ठंड, मेरठ में प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 300 के करीब पहुंचा
वेस्ट यूपी में अक्टूबर के अंतिम दिनों में सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना है। मेरठ में एक्यूआई 300 के करीब पहुंचने से प्रदूषण की चिंता बढ़ी।
और पढ़ेंबिजनौर: प्रोजेक्टर पर रामायण देखकर लौट रहे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के सुहागपुर गांव में 30 वर्षीय विपिन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने हार्टलाइन जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
और पढ़ेंBijnor: रामलीला देखकर लौटी बहन ने भाई का शव फंदे पर लटका देखा, घर में अकेला रहता था 55 वर्षीय कलवा शर्मा; मौत से असमंजस में परिजन
Bijnor: रामलीला देखकर लौटी बहन ने भाई का शव फंदे पर लटका देखा, घर में अकेला रहता था 55 वर्षीय कलवा शर्मा; मौत से असमंजस में परिजन और पढ़ेंशामली: गोवंश को बचाने के लिए ब्रेक लगाते ही कंटेनर में लगी आग, देखते ही देखते वाहन राख; चालक सुरक्षित
शामली के थानाभवन में ऊन रोड पर टेस्ट ड्राइव के दौरान गोवंश को बचाने के लिए ब्रेक लगाने पर कंटेनर की वायरिंग में आग लग गई। चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन वाहन जलकर राख हो गया।
और पढ़ेंसीएम ग्रिड की सड़क में गड़बड़ी: निगम के इंजीनियरों पर उठे सवाल, अवर अभियंताओ से जवाब-तलब
मेरठ में CM ग्रिड की सड़कों और नालों के निर्माण में अनियमितता पर नगर निगम ने निर्माण कंपनियों पर जुर्माना लगाया। संबंधित अवर अभियंताओं से जवाब मांगा गया है। IGRS शिकायतों के निस्तारण पर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
और पढ़ेंशामली: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर पिटाई कर जहर देकर हत्या का आरोप, बिलखता रहा दुधमुंहा बच्चा
शामली के लांक गांव में 23 वर्षीय विवाहिता ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर पिटाई और जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें