Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a9082524b10aa01620e6005","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-08-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:17 AM, 28-Aug-2026
रक्षाबंधन: भीड़ में गायब हुई मुफ्त सफर की खुशी, बरेली में बहनों को घंटों करना पड़ा रोडवेज बसों का इंतजार
परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों और उनके साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, लेकिन पहले ही दिन इस सुविधा पर अव्यवस्था हावी रही। भीड़ के चलते बहनों की खुशी काफूर हो गईं। बहनों को बसों का इंतजार करना पड़ा। और पढ़ें06:10 AM, 28-Aug-2026
वाराणसी यातायात: सात किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में, जाम में फंसी एंबुलेंस, पुलिस से शिकायत; ट्वीट भी किया
बीएचयू से सुंदरपुर होते हुए मंडुवाडीह तक करीब सात किलोमीटर का सफर तय करने में ढाई घंटे लग गए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। लहरतारा आरओबी पर खराब कार ने यातायात और बिगाड़ दिया। महमूरगंज भी जाम की चपेट में रहा। परेशान लोगों ने पुलिस से शिकायत की और सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया। और पढ़ें
विज्ञापन
06:06 AM, 28-Aug-2026
दो बेटों की मौत के बाद उजड़ा घर: दादी की गोद में अब सिर्फ पोती, तांत्रिक के पास जाती थी आरोपी मां; उठे सवाल
गाजीपुर में दो बेटों की मौत के बाद परिवार उजड़ गया। छह कमरों के मकान के एक कमरे में दोनों भाइयों के शव मिले थे। परिवार के आरोपों ने मामले को रहस्यमय बना दिया है। मां की गिरफ्तारी के बाद भी कई सवाल अनसुलझे हैं। अब नौ साल की पोती ही दादी के सहारे बची है। और पढ़ें06:01 AM, 28-Aug-2026
बांकेबिहारी मंदिर में चढ़ावे पर SC का आदेश: संतों ने किया समर्थन, बोले- जन्मभूमि पर भी हो ये व्यवस्था
बांकेबिहारी मंदिर में चढ़ावे को निर्धारित दानपात्र में डालने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का संत समाज ने समर्थन किया है। संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी इसी तरह की पारदर्शी दान व्यवस्था लागू करने और आय-संपत्तियों की जांच की मांग की है।और पढ़ें
06:00 AM, 28-Aug-2026
पोशाक कारोबारी से लूट में मिला अहम सुराग: फुटेज और एआई के सहारे लुटेरे की पहचान में जुटी पुलिस, इस गैंग पर शक
आगरा के कमला नगर में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पोशाक कारोबारी से 2.50 लाख रुपये, मोबाइल और टैबलेट लूट लिया था। पुलिस को जांच में बदमाशों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। और पढ़ें05:58 AM, 28-Aug-2026
यूपी: बरेली में महापौर के रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप
बरेली में बृहस्पतिवार को महापौर उमेश गौतम के रक्षाबंधन समारोह में भीड़ के बीच अव्यवस्था फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। उसके परिजनों ने मौत की सूचना न देने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 AM, 28-Aug-2026
महावीरी जुलूस: बलिया शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, ई-रिक्शा के बदले रूट; जान लें डायवर्जन प्लान
बलिया में महावीरी जुलूस को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था बदली गई है। सुबह आठ बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी और ई-रिक्शों का रूट भी बदला गया है। दोपहर तीन बजे से चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। जुलूस समाप्त होने तक व्यवस्था लागू रहेगी। और पढ़ें05:52 AM, 28-Aug-2026
दुश्वारियों का सफर: बस के लिए महिलाओं ने घंटों किया इंतजार, धक्कामुक्की कर हुईं सवार; प्राइवेट वाहन ही सहारा
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद बस आते ही धक्का-मुक्की के बीच यात्रियों को सवार होना पड़ा। अतिरिक्त बसें नहीं चलने से ग्रामीण रूटों पर सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कोन-विंढमगंज जाने वाली महिलाओं को तीन से चार घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। मजबूरी में कई यात्रियों ने प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया। और पढ़ें05:51 AM, 28-Aug-2026
वाराणसी मौसम: पिछले सावन से 10 फीसदी ज्यादा बारिश, 27 दिन में 410 मिमी बरसात; 10 साल के अगस्त का रिकॉर्ड टूटा
वाराणसी में इस बार सावन में पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 27 दिनों में 410 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को 40 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि लगातार तीन दिनों में 240 मिलीमीटर पानी बरसा। इतनी बारिश से अगस्त में बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। और पढ़ें05:32 AM, 28-Aug-2026