Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:00 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 11 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:57 AM, 11-Nov-2026

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: पेड़ से बाइक सवार पर कूदा बंदर, पलटी बाइक, बड़े पिता और भतीजी की मौत

गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बंदर बाइक सवार के ऊपर कूद गया। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। हादसे में मासूम बच्ची और उसके बड़े पिता की मौत हो गई।  और पढ़ें
10:56 AM, 11-Nov-2026

17 से 26 नवंबर तक गढ़ गंगा मेला: 'श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बने मिनी कुंभ', योगी ने दी हिदायत

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पश्चिमी यूपी का मिनी कुंभ श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनना चाहिए।  और पढ़ें
विज्ञापन
10:55 AM, 11-Nov-2026

यूपी: सीएम योगी ने 1,146 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कृषक दुर्घटना के तहत किसानों को दी सहायता राशि

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरित की। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... और पढ़ें
10:52 AM, 11-Nov-2026

वेस्ट यूपी का मौसम: दिन निकलते ही छाया स्मॉग, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत की हवा खराब; सांस लेने में दिक्कत

Meerut News: बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 256, बागपत का 340 और मुजफ्फरनगर का 393 दर्ज किया गया। रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है। जबकि दिन में अभी सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। धूप तेज निकल रही है।  और पढ़ें
10:49 AM, 11-Nov-2026

यूपी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जीत के लिए भाजपा ने बनाया ये प्लान, विपक्ष के वार का जवाब देंगे योद्धा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने डिजिटल शंखनाद किया है। हर जिले में साइबर योद्धा तैयार हो रहे हैं। निजी वॉर रूम से विपक्ष के वार का जवाब देंगे। मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तो गाजियाबाद में डिजिटल वॉलंटियर्स कमान संभालेंगे। और पढ़ें
10:49 AM, 11-Nov-2026

भाई दूज पर हादसे ने छीनी खुशियां: बरेली में दो युवकों की मौत, एक अन्य की हालत नाजुक

बरेली के शाही क्षेत्र में मंगलवार रात भीषण हादसा हुआ। शाही-शेरगढ़ रोड पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।   और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:39 AM, 11-Nov-2026

युवक की हत्या: घर बुलाकर शराब पिलाई, खाना खिलाया, फिर चाकू से गोद दिया; पत्नी से संबंधों के शक में वारदात

Meerut News: टीपी नगर थाना क्षेत्र के हरदेव नगर में विशाल ने सनी को किराए के कमरे पर बुलाया। वहां दोनों ने पार्टी की। इसके बाद विशाल ने सनी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बहसूमा थाने जाकर सरेंडर कर दिया।  और पढ़ें
10:33 AM, 11-Nov-2026

कानपुर: पुलिस दरवाजा खटखटाकर लाैटी, घर में छोटे भाई ने कर दी बड़े की हत्या, ईंट से कूंचा और प्लॉट में फेंका शव

Kanpur Murder News: हनुमंत विहार में संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने पत्नी संग मिलकर बड़े भाई की ईंट से कूंचकर नृशंस हत्या कर दी और शव खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस की लापरवाही भी सामने आई, जहां मौके पर पहुंचकर केवल दरवाजा खटखटाकर टीम वापस लौट गई थी। और पढ़ें
10:22 AM, 11-Nov-2026

फतेहपुर: स्टेट हाईवे किनारे नाली में मिला अज्ञात शव, सिर और पीठ पर चोट के मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस

Fatehpur News: बकेवर क्षेत्र स्थित हरदासपुर गांव के पास बुधवार सुबह स्टेट हाईवे किनारे नाली में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर व पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। और पढ़ें
10:16 AM, 11-Nov-2026

फर्रुखाबाद: दिल्ली से आ रही स्लीपर बस पुलिस बूथ में घुसी, ट्रैक्टर को बचाने में हादसा, 15 यात्री चुटहिल

Farrukhabad News: दिल्ली से फर्रुखाबाद आ रही एक स्लीपर बस कायमगंज के टेड़ीकोन चौराहे पर ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिस बूथ में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 15 यात्री चुटहिल हो गए, जिन्होंने इमरजेंसी विंडो से कूदकर अपनी जान बचाई। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed