फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP MLC Election Results LIVE: 11 में से छह सीटों पर भाजपा जीती, पांच पर सपा; जानें किसने कहां से मारी बाजी

Thu, 29 Oct 2026 05:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 29 Oct 2026 05:37 PM IST
खास बातें

 MLC Chunav Parinaam Live Updates: वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल किया। अंतिम गणना में आशुतोष सिन्हा को 55046 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 19932 वोटों से सिन्हा विजई घोषित हुए।

विज्ञापन
UP MLC Election Results 2026 Live Updates: Varanasi, Agra Seats Vote Counting Winners List
Mlc elections - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:10 PM, 29-Oct-2026

सपा के आशुतोष सिन्हा वाराणसी एमएलसी सीट जीते

वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल किया। अंतिम गणना में आशुतोष सिन्हा को 55046 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 19932 वोटों से सिन्हा विजई घोषित हुए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मतगणना स्थल पर सुबह से ढोल-नगाजों की धुन गूंजती रही। वहीं जीत से सपाइयों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
03:15 PM, 29-Oct-2026

सपा प्रत्याशी आगे

एमएलसी स्नातक मतगणना
 22वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत
आशुतोष सिन्हा- 52735
केदारनाथ सिंह -  35041

एमएलसी स्नातक मतगणना
 23वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत

आशुतोष सिन्हा- 53573
केदारनाथ सिंह -  35114
विज्ञापन
02:53 PM, 29-Oct-2026

काशी में मतगणना जारी

20 वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत
आशुतोष सिन्हा- 51880
केदारनाथ सिंह -  34685

21वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत
आशुतोष सिन्हा- 52060
केदारनाथ सिंह -  37766
01:46 PM, 29-Oct-2026

यूपी: एमएलसी चुनाव के नतीजों पर पंकज चौधरी का पहला बयान, बोले- भाजपा ने सीटें बरकरार रखीं, बढ़ा मत प्रतिशत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने दावा किया कि अब तक घोषित परिणामों में भाजपा ने अपनी पिछली सीटें बरकरार रखी हैं और पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी का मत प्रतिशत भी बढ़ा है।

पंकज चौधरी ने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज जागरूक, प्रबुद्ध और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध वर्ग है। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति के पक्ष में संदेश दिया है। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों से अपेक्षा जताई कि वे शिक्षकों, युवाओं और स्नातक मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

बैलेट पेपर की मांग करने वाले दलों पर निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाले राजनीतिक दलों, विशेषकर कांग्रेस, पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर की मांग करने वाले दल इन चुनावों में उतरने का साहस नहीं जुटा सके। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले दलों से चुनाव परिणामों पर आत्ममंथन करने को कहा।
01:17 PM, 29-Oct-2026

सपा की लगातार बढ़त बरकरार

18वें राउंड में आशुतोष सिन्हा को 51624 और केदारनाथ को 34648 वोट मिले। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं। मौके पर ढोल-नगाड़े की धुन गूंजने लगी है।
01:05 PM, 29-Oct-2026

सपा 17358 वोटों से आगे

15वें राउंड में सपा के आशुतोष को 51131 वोट और केदारनाथ को 33773 वोट मिले। ऐसे में आशुषोत सिन्हा 17358 वोटों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:03 PM, 29-Oct-2026

सपा ने 17105 वोटों की बढ़त बनाई

इस प्रकार, आशुतोष सिन्हा ने केदारनाथ सिंह पर 17105 वोटों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। छठे चक्र तक उन्हें 35086 वोट मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 23253 वोट प्राप्त हुए थे। तब सपा प्रत्याशी की बढ़त 11833 वोटों की थी। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बुधवार देर रात तक पांच चक्र की गिनती पूरी हुई थी। आशुतोष सिन्हा ने चौथे चक्र तक अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी। 
12:01 PM, 29-Oct-2026

स्नातक एमएलसी चुनाव: 12वें राउंड के बाद सपा 17105 वोट से आगे

वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना बृहस्पतिवार को भी जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले चक्र से ही बढ़त बनाए रखी। 12वें चक्र की गणना के बाद उन्हें 50809 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 33704 वोट प्राप्त हुए हैं। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं। मौके पर ढोल- नगाड़े की धुन गूंजने लगी है।   
11:14 AM, 29-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी एमएलसी चुनाव: कांटे की टक्कर में सिर्फ 307 मतों से जीते ध्रुव कुमार त्रिपाठी

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत मिली। लगातार चौथी बार एमएलसी बने ध्रुव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय राजीव यादव को 307 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव आयोग ने देर रात आधिकारिक रूप से आंकडे जारी कर मतों के अंतर का द्वंद समाप्त कर दिया।
10:31 AM, 29-Oct-2026

'एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई'

यूपी विधान परिषद चुनाव नतीजों के बीच, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 'एक्स' पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश को बधाई देते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाए। राजभर ने कांग्रेस के खराब प्रदर्शन और कर्नाटक के नतीजों का हवाला दिया।

उन्होंने लिखा-
अखिलेश जी, 
एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई। 
वैसे ये बताइए, अपने मित्र राहुल जी को बधाई दिए या नहीं? यूपी में तो कांग्रेस वालों को प्रत्याशी भी नहीं मिला, जहां मिला वहां रिजल्ट में आया “ज़ीरो”। यहां तक की कांग्रेस शासित कर्नाटक में लोगों ने आपके मित्र को दुत्कार दिया। 
याद रखिएगा, कांग्रेस ख़ुद को आपका बड़ा भाई मानता है। 403 में से 200 से ज़्यादा उन्हें चाहिए। जब कांग्रेस वाले आपसे सीटें मांगें तो “ज़ीरो” तो याद दिला ही दीजिएगा, साथ ही पूछियेगा कि एमएलसी चुनाव में कोई कांग्रेस वाला सपा के प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए एक दिन भी खड़ा हुआ? 
पूछियेगा कांग्रेस से कि ये कैसा भाईचारा कि आप चुनाव लड़ रहे और आपका बड़ा भाई आपके साथ खड़ा होने नहीं आया। यानी हिस्सा चाहिए “आधा” और समर्थन देंगे “ज़ीरो”। बड़ी नाइंसाफी है महाराज। 

भाईचारा मुबारक! 
जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम,
जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव।
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed