सब्सक्राइब करें

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी में ASI सर्वे पर आज लगा विराम, कल सुबह से फिर शुरू होगा, चप्पे-चप्पे पर चौकसी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Aug 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

 Gyanvapi Mosque ASI Survey Live News in Hindi : वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम कर रही है। ज्ञानवापी में एएसआई की टीम बिना मशीनों के प्रयोग से ही पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारा। उधर, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सर्वे और सुरक्षा से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...

Gyanvapi Masjid Case Live Updates: ASI Begins Survey of Gyanvapi Complex in Varanasi News in Hindi
ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

08:51 PM, 04-Aug-2023

सात घंटे 25 मिनट तक चला सर्वे

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे शुक्रवार को सात घंटे 25 मिनट तक चला। एएसआई की टीम सुबह 7:40 बजे ज्ञानवापी पहुंच गई थी, फिर शाम को 5:20 टीम परिसर से बाहर निकली है। इस बीच जुमे की नमाज की वजह से एक घंटे पैंतालिस मिनट तक सर्वे का काम बंद रहा था। इससे पहले 24 जुलाई को पहले दिन एएसआई की टीम ने साढ़े पांच घंटे तक सर्वे का काम किया था। 
05:31 PM, 04-Aug-2023

आज सर्वे पर लगा विराम

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे की प्रक्रिया आज अब रोक दी गई है। अब कल सुबह सात बजे से सर्वे शुरू होगा। सर्वे के कारण विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है।
05:14 PM, 04-Aug-2023

आज अब सर्वे पर लग सकता है विराम

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे की प्रक्रिया पर आज अब विराम लग सकता है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता और वादी महिलाएं ज्ञानवापी से बाहर आ चुकी हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने  एएसआई सर्वे की प्रक्रिया पर संतुष्टि जताई। कहा कि एएसआई के विशेषक्ष गहनता और बारीकी से एक-एक चीज को देख रहे हैं। फोटोग्राफी भी कराई जा रही है।
04:20 PM, 04-Aug-2023

एएसआई ने मांगा चार सप्ताह का समय

जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी की मौजूदा संरचना को नुकसान पहुंचाए बगैर एएसआई को सर्वे का आदेश देकर चार अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा था। शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए एएसआई के अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव ने सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा। 

04:11 PM, 04-Aug-2023

देश की सबसे बड़ी अदालत से भी सर्वे को हरी झंडी

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के खिलाफ मसाजिद कमेटी ने देश की सबसे बड़ी अदालत (सुप्रीम कोर्ट) का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी में एएसआई सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश की पुष्टि की। कहा कि  सर्वेक्षण बिना खुदाई होगा। ऐसे में आपत्ति स्वीकार योग्य नहीं है। 
02:50 PM, 04-Aug-2023

ज्ञानवापी से बाहर आए नमाजी

ज्ञानवापी में जुमे की नमाज पढ़ने के बाद नमाजी बाहर निकल आए हैं। सर्वे का काम फिर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:27 PM, 04-Aug-2023

सर्वे के लिए फिर पहुंची टीम

ज्ञानवापी में जुमे की नमाज बाद फिर से सर्वे का काम किया जाना है। सर्वे के लिए पुरातत्व विभाग की टीम वहां पहुंच चुकी है।
02:00 PM, 04-Aug-2023

हिंदू पक्ष के दावे पर मुस्लिम पक्ष को आपत्ति

हिंदू पक्ष का दावा है कि औरंगजेब ने 1669 में मंदिर ध्वस्त कराया और उसके ढांचे को बदल दिया। तभी हिंदू अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब कानूनी तरीके से अधिकार पाने के प्रयास में लगे हैं। वहीं, मुस्लिम पक्ष को इस दावे पर आपत्ति है। उसका कहना है कि ज्ञानवापी परिसर में 600 वर्षों से नमाज अदा की जा रही है।
01:17 PM, 04-Aug-2023

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा रही: हिंदू पक्ष के वकील

एएसआई सर्वेक्षण के दौरान वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद रहे हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण आज सुबह 7 बजे 40 विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा शुरू किया गया। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा रही है। दोपहर के भोजन के बाद सर्वेक्षण फिर से शुरू होगा। यह सर्वेक्षण लंबे समय तक जारी रहेगा।
12:48 PM, 04-Aug-2023

दो बजे तक के लिए रुका सर्वे

ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए सर्वे का काम रुकने के कारण ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि दो बजे के बाद सर्वे शुरू होगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed