फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Winners of competitions honored on Independence Day

Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए प्रतियोगिताओं के विजेता

Mon, 17 Aug 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Winners of competitions honored on Independence Day
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हर घर तिरंगा और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हुईं विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी प्रथम, अनुष्का वर्मा व सुहानी पांडेय द्वितीय, शांभवी पोरवाल तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में आयुष कुमार ने पहला, उपेंद्र सिंह ने दूसरा, आलिया शहंशाह व माही रस्तोगी ने तीसरा स्थान जीता। भाषण प्रतियोगिता में संस्कृति जायसवाल प्रथम, इमरोज खान द्वितीय, विकासमणि त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में प्रेम सिंह ने पहला, आस्तिक चौधरी ने दूसरा, शगुन पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में राशि पांडेय, संध्या चौरसिया व प्रणवीर मौर्या की टीम विजेता बनी। पुरस्कार वितरण के बाद ‘तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट’ का आयोजन हुआ। डॉ. वंदना पाठक, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, डॉ. प्रवीन कटियार, डॉ. शशिकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर ध्वजारोहण किया। निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. सीमा सोनकर, डॉ. कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

....................
छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कानपुर। आईआईटी में निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ, जिसमें कैंपस स्कूल, अपॉर्च्युनिटी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ संस्थान के संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अर्धवार्षिक हिंदी पत्रिका ''''''''अंतस'''''''' के 30वें संस्करण का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
रोबोट्स और झांकियों ने लुभाया
कानपुर। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर संस्कृति की जड़ें, विकास के पंख पर झांकी प्रस्तुत की। छात्रों एप से चलने वाली रोबोट कार, तिरंगा लहराता रोबोट प्रस्तुत किया। लावण्या मिश्रा, नैन्सी राजपूत, दिव्यांशी गुप्ता, आरना सिंह चौहान, आराध्या सिंह गौर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed