फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   101st Anniversary of the Kakori Train Action: CM Yogi states it was not a dacoity

काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ: सीएम योगी बोले- हर घर लहराए तिरंगा, हर संस्था में गूंजे वंदे मातरम्

Sun, 09 Aug 2026 01:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काकोरी कांड के क्रांतिकारियों को सम्मान देने का काम किया जिस काकोरी कांड को डकैती कहा गया उसे काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर देश के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिया।
 

विज्ञापन
101st Anniversary of the Kakori Train Action: CM Yogi states it was not a dacoity
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में रविवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराना। उन्होंने कहा कि जिन वीर क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काकोरी कांड कोई डकैती नहीं थी बल्कि हमारे महान क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था कि देश को आजादी मिले और अंग्रेजों को देश से भगाया जाए। अंग्रेजों ने इसे डकैती कहा। दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस के हाथ में सत्ता आई तो उन्होंने भी इसे डकैती कहा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर हमारे देश के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिया। मुख्यमंत्री योगी काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पहले 1922 में हुए चौरीचौरा कांड से भी कांग्रेस ने मुंह मोड़ लिया और आजादी का आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत विरोधी ताकतें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर देश के खिलाफ अफवाह फैलाने और समाज को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। ऐसे में युवाओं को इतिहास की सच्चाई और देश के नायकों के योगदान से परिचित कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों के गौरवशाली इतिहास से दूर रखा, उन्होंने युवाओं के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का इतिहास केवल किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नई पीढ़ी को वीर शहीदों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।सीएम योगी ने कहा कि 15 अगस्त को भारत की आन,बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर घर पर लहराना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने की अपील की।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 'वंदे मातरम्' का गान हर संस्था में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और युवाओं में देश के प्रति गौरव का भाव पैदा करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। काकोरी की ऐतिहासिक धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उनके सपनों के भारत के निर्माण की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed