{"_id":"6a7848472aa18078ec00a4e1","slug":"video-video-saugdhaka-ma-acanaka-aaii-tharara-bna-hathasa-ka-vajaha-karana-sa-taraka-nakalvakara-karaya-gaya-sarakashhata-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क में अचानक आई दरार बनी हादसे की वजह, क्रेन से ट्रक निकलवाकर कराया गया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क में अचानक आई दरार बनी हादसे की वजह, क्रेन से ट्रक निकलवाकर कराया गया सुरक्षित
काकोरी के हरदोई रोड स्थित गोला कुआं के पास रविवार दोपहर को शारदा सहायक नहर की पटरी किनारे सड़क अचानक धंसने से मौरंग से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को मामूली चोटें आईं।।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार मौरंग लदा ट्रक हरदोई रोड की ओर शारदा सहायक नहर की पटरी वाली सड़क पर अचानक दरार आने और सड़क का एक हिस्सा धंसने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन मशीन मंगवाकर पलटे हुए ट्रक को बाहर निकलवाया और उसे सुरक्षित खड़ा कराया। घायल चालक और परिचालक को पास के अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।