सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dev Deepawali 2023 Varanasi Date 11 Lakh Lamps Will Be Lit On Ghats Of Ganga

देव दीपावली: दीपोत्सव के बाद अब देव दीपावाली पर बनेगा रिकॉर्ड, वाराणसी के गंगा घाटों पर जलेंगे 11 लाख दीप

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 Nov 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi Dev Deepawali 2023 :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है। काफी संख्या में लोगों ने पहले से ही होटल आदि बुक कर लिए हैं।

Dev Deepawali 2023 Varanasi Date 11 Lakh Lamps Will Be Lit On Ghats Of Ganga
देव दीपावली बीते साल भी धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या में दीपोत्सव पर दीये जलाने के मामले में रिकॉर्ड कायम हुआ था। अब बारी देव दीपावाली की है। इस बार वाराणसी के गंगा घाटों पर भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। 
Trending Videos


वाराणसी में 27 नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों पर इस बार 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसमें एक लाख दीये गोबर के होंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है। काफी संख्या में लोगों ने पहले से ही होटल आदि बुक कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दीपावली इस बार 27 नवंबर को मनाई जाएगी। देव दीपावली पर 11 लाख दीपकों से घाटों को रोशन किया जाएगा। इसमें एक लाख दीये गाय के गोबर से बने होंगे। पर्यटकों के लिए आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा। 

पर्यटन मंत्री ने कहा कि 23 से गंगा महोत्सव शुरू हो रहा है, यह आयोजन 26 नवंबर तक चलेगा। राजेंद्र प्रसाद घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रस्तुति देंगे। राजघाट पर अन्य जगह के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed