{"_id":"6a78e7e17a5b0aa8830e6548","slug":"47-injured-including-three-from-lucknow-in-bus-accidents-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1868657-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस दुर्घटनाओं में लखनऊ के तीन समेत 47 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस दुर्घटनाओं में लखनऊ के तीन समेत 47 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार भोर में दो अलग-अलग बस दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में लखनऊ के पारा के काशीराम कॉलोनी स्थित राहुल (30), प्रीती (28) और राकेश (55) घायल हो गए। हादसे में कुल 47 सवारियां घायल हो गईं जबकि 25 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पहली घटना सुबह पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास हुई। यह बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी। चालक बगल में चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रही थी तभी चालक को झपकी आने से बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। दूसरी घटना 5:15 बजे बेहटामुजावर क्षेत्र के शादीपुर के पास हुई। यह बस दिल्ली से लखनऊ आ रही थी। बस की रफ्तार सौ से अधिक थी और चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए लखनऊ से स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार और उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।