सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   57 youth got jobs

Lucknow News: 57 युवाओं के हाथ लगी नौकरी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
57 youth got jobs
रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें डेनसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित प्लांट के लिए 57 युवाओं का चयन किया।
Trending Videos

प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि कंपनी ऑटोमोबाइल के पार्ट्स बनाती है। चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी जॉइन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां के अनुसार रोजगार मेले में कुल 122 अभ्यर्थी शामिल हुए। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद इनमें से 57 का मैकेनिकल और सेल्स मैनेजर के पद पर चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को पहले वर्ष में अधिकतम 22,055 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही इन्हें बीवोक कोर्स करने का भी अवसर मिलेगा। रोजगार मेले को सफल बनाने में मकबूल कादिर और जेड रहमान ने अहम भूमिका निभाई। ग्रे सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के स्टाफ ने भी आयोजन में सहयोग किया।

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थीी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed