फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर के लिए तमिलनाडु से लाया गया 613 किलो का घंटा, कई किलोमीटर तक गूंजेगी आवाज

Wed, 07 Oct 2020 03:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Oct 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
613 KG Ghanta will be put in Ram temple in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या में भूमिपूजन के बाद जब से राममंदिर निर्माण शुरू हुआ है तब से बड़ी संख्या में रामभक्त श्रद्घानुसार रामलला को अलग-अलग भेंट चढ़ा रहे हैं। अब तक मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का चढ़ावा आ चुका है।



 

613 KG Ghanta will be put in Ram temple in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
बुधवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम् से 4500 किलोमीटर की यात्रा कर लाया गया एक 613 किलो का घंटा रामलला को भेंट किया गया है। इस घंटे की खास बात है कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक सुनाई देती है। इसे लीगल राइट काउंसिल ने भेंट किया है।
 
613 KG Ghanta will be put in Ram temple in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

दरअसल, 17 सितंबर को रामेश्वरम् से निकली राम रथयात्रा 21 दिन में 10 राज्यों से होकर बुधवार को अयोध्या पहुंच गई। यात्रा में कुल 18 लोग शामिल थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में पूजन के बाद तमिलनाडु की महिला राजलक्ष्मी मांडा ने राम मंदिर ट्रस्ट को घंटा भेंट किया। इस मौके पर सांसद, नगर विधायक, महापौर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
613 KG Ghanta will be put in Ram temple in Ayodhya.
- फोटो : अमर उजाला

दरअसल, लंबे समय तक प्रतीक्षा करने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भूमिपूजन करने के बाद रामलला के दर्शन के लिए देश भर से लोग आ रहे हैं और रामलला के लिए भेंट ला रहे हैं।

विज्ञापन
613 KG Ghanta will be put in Ram temple in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। भूमिपूजन के लिए अलग-अलग तीर्थों की मिट्टी लाई गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed