सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   87 new faculty members appointed at PGI; capacity for super-specialty services to increase.

Lucknow News: पीजीआई में 87 नए फैकल्टी की नियुक्ति, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की बढ़ेगी क्षमता

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
87 new faculty members appointed at PGI; capacity for super-specialty services to increase.
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान।
विज्ञापन


लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में लंबे समय से चल रही फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए 87 नए संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई है। भर्ती प्रक्रिया का परिणाम जारी होने के बाद विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। संस्थान प्रशासन के अनुसार, नियुक्त किए गए संकाय सदस्यों में तीन प्रोफेसर, आठ एसोसिएट प्रोफेसर और 76 असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।


बाल रोग सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को मिलेगी रफ्तार

इन नियुक्तियों का सबसे अधिक लाभ बाल चिकित्सा से जुड़े सुपर स्पेशियलिटी विभागों को मिलेगा। सलोनी हार्ट सेंटर में विशेषज्ञों की संख्या बढ़ने से जन्मजात हृदय रोग, दिल में छेद, वॉल्व संबंधी विकार और जटिल हृदय सर्जरी वाले बच्चों के उपचार को गति मिलेगी। वहीं पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और यूरोलॉजी सेवाएं भी मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विभागों को मिले सबसे अधिक फैकल्टी

सबसे अधिक आठ फैकल्टी एनेस्थीसियोलॉजी विभाग को मिली हैं। माइक्रोबायोलॉजी में छह, रेडियोडायग्नोसिस में पांच, सीवीटीएस और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में चार-चार, कार्डियोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, एंडोक्राइन सर्जरी और हेमेटोलॉजी में तीन-तीन नए संकाय सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, मातृ एवं प्रजनन स्वास्थ्य, स्टेम सेल रिसर्च और पैथोलॉजी समेत कई विभागों को नई फैकल्टी मिली है। वहीं टेलीमेडिसिन, नियोनेटोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन और पीडियाट्रिक यूरोलॉजी सहित अनेक विभागों में भी एक-एक विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed